{"_id":"60c668298ebc3e395f49d204","slug":"illegal-construction-continues-on-forest-department-land-in-mulhaida-preparations-to-register-fir-sardana-news-mrt542614770","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्हैड़ा में वन विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण जारी, एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्हैड़ा में वन विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण जारी, एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैड़ा गांव में कुछ लोगों द्वारा वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण किया जा रहा है। वन विभाग की चेतावनी व नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। अब वन विभाग की ओर से आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व में भी कई बार ग्रामीणों में आपस में संघर्ष हो चुका है।
मुल्हैड़ा गांव में आबादी के बीच में वन विभाग की कुछ जमीन खाली पड़ी है। जो करीब 400 वर्ग मीटर है। इस पर गांव के कुछ लोग काफी समय से कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग ने करीब तीन माह पूर्व शुरू किए गए निर्माण को टीम के साथ पुलिस भेजकर रुकवाया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी है।
पांच जून को वन रेंजर संजय चौधरी व डिप्टी रेंजर मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया और दीवार को ध्वस्त भी कराया। चेतावनी दी थी कि दोबारा निर्माण करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भी जारी किया गया है। अब वन विभाग ने कब्जा धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी
चेतावनी व नोटिस जारी करने के बावजूद विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण जारी है। इस मामले में आरोपियों पर विभाग की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -संजय चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी, सरधना