फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal auto is silent on police administration

अवैध ऑटो पर खामोश है पुलिस-प्रशासन   

Wed, 24 Jan 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal auto is silent on police administration
घंटाघ्‍ार के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
अवैध ऑटो मुसीबत बनते जा रहे हैं। शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर ये ई-रिक्शा के साथ जाम का सबसे बड़ा कारण हैं। ट्रैफिक पुलिस जहां सप्ताह में एक या दो दिन ही कार्रवाई करती है तो वहीं आरटीओ के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब चार हजार ऑटो अवैध तरीके से दौड़ रहे हैं। इनमें अधिकांश डीजल चलित ऑटो 10 से 20 साल तक पुराने हैं। एनजीटी के भी आदेश हैं कि ऐसे वाहनों पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। लेकिन इसके बावजूद धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने पिछले पांच दिनों में 20 अवैध ऑटो पर ही कार्रवाई की है। अवैध आटो में न तो यात्री सुरक्षित हैं और न ही इनसे सड़क पर चलते लोग। पता नहीं क ब इन खटारा ऑटो से हादसा हो जाए। शहर में मोदीपुरम, रुड़की रोड, जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल, कमिश्नरी आवास चौराहा, गंगानगर, जेल चुंगी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, लिसाड़ी रोड, दिल्ली रोड, बागपत रोड और परतापुर में जाम लगता है।
विज्ञापन


सड़क पर बनीं अवैध पार्किंग
शहर में अधिकांश स्थानों पर सड़क पर ही अवैध तरीके से ऑटो खड़े होते हैं। जिससे जहां जाम लगता है, तो आए दिन यात्रियों और लोगों से अभद्रता के मामले सामने आते हैं। लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस कुछ नहीं करती। मुख्य चौराहों पर भी चालक मनमानी कर ऑटो को आड़े तिरछे खड़े कर देेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे भी असुरक्षित
ऑटो में स्कूल जाने वाले बच्चे भी असुरक्षित हैं। इन ऑटो में निर्धारित संख्या से ज्यादा बच्चों को बैठाया जाता है। चालक टाइम से स्कूल पहुंचने की जल्द में ऑटो दौड़ाते हैं। ऐसे में यदि ऑटो पलट जाए तो कौन जिम्मेदार होगा।



अवैध ऑटो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। 26 जनवरी के बाद ट्रैफिक पुलिस फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। अवैध ऑटो को लेकर आरटीओ विभाग से भी जानकारी ली जा रही है।
        संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed