फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I love you Hrithik, Wife leaves Suicide note and commits suicide by jumping on train track in Meerut

Suicide: आई लव यू ऋतिक! पति के नाम नोट छोड़कर पत्नी ने ट्रेन से कटकर दी जान, चार माह पहले हुई थी शादी

Wed, 13 Dec 2023 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

नैना ने चार माह पहले मूर्तिकार ऋतिक से प्रेम विवाह किया था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि नैना ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर डाली। उसने मौके पर एक नोट भी छोड़ा जिसमें अगले जन्म में भी पति के साथ रहने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
I love you Hrithik, Wife leaves Suicide note and commits suicide by jumping on train track in Meerut
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीपीनगर थाना क्षेत्र में नई बस्ती शिवपुरम रेलवे फाटक पर एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। महिला ने चार माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इस पर पति के नाम के साथ आई लव यू लिखा है। महिला ने अगले जन्म में भी उसी की पत्नी बनने की  इच्छा जताई है। 

विज्ञापन


शिवपुरम निवासी नैना ने चार महीने पहले ही मूर्ति बनाने वाले नई बस्ती निवासी ऋतिक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद नैना के परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे नैना शिवपुरम रेलवे फाटक पर पहुंची। इसी दौरान वह सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन से उसका शरीर कई टुकड़ों में बिखर गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन पर जानकारी दी। जीआरपी व टीपीनगर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। 


 

घरेलू कलह में उठाया आत्मघाती कदम 
टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि नैना ने चार महीने पहले ही अपने पड़ोस में रहने वाले ऋतिक से प्रेम विवाह किया था। इससे महिला के परिजन नाखुश थे। इसलिए युवती के परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। जांच में सामने आया है कि दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अगले जन्म में पत्नी बनने की जताई इच्छा 
पुलिस ने बताया कि महिला के पास से 'आई लव यू' लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था कि वह ऋतिक से बहुत प्यार करती है। वह अगले जन्म भी उसके साथ रहेगी। पुलिस ने सुसाइड नोट को लेकर सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed