यूपी: कोर्ट परिसर में भिड़े पति-पत्नी, जिसने रोका उसे ही सुनाई खरी-खोटी, फिर ऐसे बनी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 16 फरवरी 2017 को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा चल रहा है। मामला कई बार कोतवाली भी पहुंचा, लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव दूर नहीं हुआ। अब दोनों के बीच बड़ौत तहसील स्थित ग्रामीण न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है।
मंगलवार को इस मुकदमे की तारीख थी। दोनों पक्ष के लोग तारीख पर आए हुए थे। इसी बीच दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी।
यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। जो भी रोकने का प्रयास करता, दोनों उन्हें ही खरीखोटी सुनाने लगते। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले आई। यहां भी महिला ने हंगामा जारी रखा और पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाई।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को शांत किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पहले मुकदमा दर्ज कराने की बात हुई थी। मगर, बाद में माफीनामे के बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया।