{"_id":"600b2e8b8ebc3e2c542f1464","slug":"husband-was-murdered-together-with-lover-meerut-news-mrt5218517185","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पत्नी ने रची साजिश, फिर बेटे ने पकड़े हाथ, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, खौफनाक है पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पत्नी ने रची साजिश, फिर बेटे ने पकड़े हाथ, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, खौफनाक है पूरी कहानी
Sat, 23 Jan 2021 11:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
महिला समेत आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में गंगानगर क्षेत्र के ललसाना गांव में 20 जनवरी को हुई राजमिस्त्री रिंकू उर्फ अरुण की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में रिंकू के बेटे जतिन, पत्नी रेखा और रेखा के प्रेमी नरेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद की।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि 18 जनवरी की रात रिंकू ने डायल 112 पर चार बार कॉल की थी, लेकिन उसने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि उस रात परिवार में बड़ा विवाद हुआ होगा। पत्नी रेखा से पूछताछ में हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि रिंकू शराब पीने का आदी था। घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। मारपीट करता था। डेढ़ साल पहले रेखा के संबंध नरेंद्र से हो गए थे। पता चलने पर रिंकू ने कई बार नरेंद्र को समझाया। कई बार उनमें इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। 15 जनवरी की रात को रेखा ने बेटे जतिन, प्रेमी नरेंद्र के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर मिट्टी में मिल गया मोस्ट वांटेड बद्दो का खौफ, जमींदोज हुई आलीशान कोठी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
बेटे ने हाथ पकड़े और पत्नी ने पैर
पूछताछ में पत्नी और बेटे ने बताया कि 20 तारीख की सुबह पांच बजे पत्नी ने रिंकू को जगाया। रिंकू शौच के लिए ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां नरेंद्र मिला। उसने श्मशान घाट की तरफ ले जाकर रिंकू को शराब पिलाई। इसी बीच रेखा और जतिन पहुंचे। महिला ने पहले पति को कई थप्पड़ मारे और कहा कि आज मारपीट का पूरा बदला लिया जाएगा। जतिन ने पिता के दोनों हाथ पकड़े और रेखा ने पैर। इसके बाद नरेंद्र ने दरांती से ताबड़तोड़ वार किए।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई के लिए एमडीए ने बनाया था ये खास प्लान, फिर बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज, तस्वीरें
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार के 23 निशान मिले हैं। इसके बाद घर पहुंचे मां-बेटे राजमिस्त्री को तलाशने का ड्रामा करने लगे। मां बेटे के जेल जाने के बाद परिवार में तीन छोटी-छोटी बेटियां बची हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/