पति ने सिगरेट से दागा, देवर और जेठ ने की सामूहिक बलात्कार की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बच्चा न होने पर पति ने जहां विवाहिता को बंधक बनाकर उसे सिगरेट से दागा तो देवर और जेठ ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला थाने पहुंची पीड़िता ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी पीड़िता ने इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान को बताया कि उसकी शादी दो साल पहले कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज न लाने को लेकर परेशान कर रहे थे। दो साल में उसे बच्चा नहीं हुआ तो पति और ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसका देवर और जेठ उस पर गलत नजर रखे हैं। दोनों ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसकी शिकायत पर कोतवाली थाने पर की गई। लेकिन पुलिस ने घरेलू विवाद बताकर कोई कार्रवाई नहीं की।
पढ़ें : थाने में फूट-फूटकर रोई नवविवाहिता, कहा- पति की जमीन नहीं, जिंदगी चाहिए
पीड़िता का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों में पंचायत हुई। जिसमें ससुराल पक्ष ने माफी मांगते हुए कहा कि आगे से कुछ भी नहीं कहा जाएगा। जिस पर वह पति के साथ ससुराल चली गई गई। लेकिन रविवार को पति ने उसे बंधक बनाकर पीटा और विरोध करने पर सिगरेट से दागा। सूचना पर उसका भाई ससुराल पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/