फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I want to die, but will not go with the husband, painful story

थाने में फूट-फूटकर रोई नवविवाहिता, कहा- पति की जमीन नहीं, जिंदगी चाहिए

Thu, 08 Mar 2018 11:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 08 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
I want to die, but will not go with the husband, painful story
फाइल फोटो

यहां एक नाबालिग लड़की की उसके परिजनों ने जबरन शादी करा दी। नवविवाहिता किसी तरह महिला थाने पहुंचीं और उसने आपबीती सुनाई। ये दर्द भरी दास्तां सुनकर अफसरों की आंखें भी नम हो गई। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


मेरठ में 12वीं कक्षा की छात्रा, बालिग होने में अभी करीब छह माह बाकी। लेकिन तीन माह पहले ही इस किशोरी की जबरन शादी कर दी गई। मंगलवार को बदहवास हालत में महिला थाने पहुंची यह नवविवाहिता अपने परिजनों और ससुराल वालों पर ये संगीन आरोप लगाते समय बिलख पड़ी। यहां तक कह दिया कि ऐसी स्थिति में मुझे जीने का अधिकार नहीं, मुझे मर जाना मंजूर है। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जबरन करा दी शादी
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह एक इंटर कॉलेज में पढ़ रही है। उसके परिजनों ने उसकी शादी सात दिसंबर को हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जबरन कर दी थी। जब उसने शादी का विरोध किया तो उसकी बहन, मां और पिता ने उसे बेरहमी से पीटा था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चकमा देकर पहुंची थाने
छात्रा के अनुसार वह पढ़ना चाहती थी। लेकिन ससुराल वालों ने उसकी परीक्षा छुड़वा दी। शादी के बाद से ही पति उसका शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। नाबालिग रहते हुए पहले उसकी जबरन शादी की गई और फिर ससुराल में कैद करके रखा गया। मंगलवार को वह अपनी ननद के साथ दवाई लेने का बहाना कर मेरठ आयी और ननद को चकमा देकर महिला थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान ने छात्रा के शरीर पर चोट के निशान देखे तो मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को थाने बुला लिया।

पढ़ें : कोठे से मुक्त सबीना ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, सुनकर अफसर हैरान

30 बीघा जमीन नहीं, जिंदगी चाहिए

I want to die, but will not go with the husband, painful story
फाइल फोटो

थाने में अपनी मां और भाई के सामने पीड़िता ने बिलखते हुए कहा कि उसके परिजनों ने उसे बेच दिया है। उसका पति शादी के बाद से ही यह कहकर पीटता है कि मैं तो उसे खरीदकर लाया हूं। ससुराल वाले पति के नाम 30 बीघा जमीन बताते हैं। लेकिन उसे जीने के लिए जमीन नहीं जिंदगी चाहिए। कहा कि वह ससुराल नहीं जाएगी, चाहे उसे आत्मदाह ही करना पड़े। पीड़िता ने अपनी मां और पिता से भी जान का खतरा जताया। इंस्पेक्टर ने जेठ और ननद को फटकारकर भगा दिया। 

हाथ भी लगाया तो जेल जाएंगे दोनों परिवार
शाम को इंस्पेक्टर ने पीड़ित छात्रा को उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि छात्रा अपनी मर्जी से अपने घर में रहेगी। यदि उसे जबरन ससुराल भेजा गया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर ने पीड़िता को थाने में ही खाना खिलवाया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लड़की को हाथ भी लगाया तो दोनों परिवार जेल जाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed