फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband stabbed his wife boyfriend to death in hastinapur Meerut last night

Meerut: पत्नी को प्रेमी के साथ देख रची साजिश, पति ने चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट

Sun, 16 Oct 2022 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Oct 2022 01:31 PM IST
सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में शनिवार की रात सफाई कर्मी के पद पर दिल्ली में तैनात एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Husband stabbed his wife boyfriend to death in hastinapur Meerut last night
मृतक अशोक का फाइल फोटो व महिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में शनिवार की रात करीब 8 बजे कस्बे की आर के कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की घर के दरवाजे पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक की पत्नी ने अपने पहले पति पर हत्या का आरोप लगाया था।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे की आर के कॉलोनी में रहने वालाअशोक पुत्र मिठल्ल लाल पिछले करीब तीन वर्षो से अपना निजी मकान में रह रहा था। जबकि वह मूल रूप से दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। दिल्ली कारपोरेशन विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। उसकी पहली शादी कोमल से हुई थी जिसके 8 और 10 वर्ष के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut:  सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, भतीजा घायल, बुझ गया घर का चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल बच्चों के साथ अशोक की मां के पास त्रिलोकपुरी में रह रही थी। वहीं वह अन्य दूसरी महिला प्रवेश को लेकर हस्तिनापुर रह रहा था प्रवेश से उसकी पुरानी जान पहचान थी जिसके चलते उसने अपना दिल्ली स्थित घर छोड़ दिया और हस्तिनापुर में निजी आवास पर रहने लगा।
 

अपनी पत्नी परवेश को अशोक के साथ देख कर प्रवेश का पहला पति रविंदर उनसे बैर रखने लगा और इसका उसने कई बार विरोध भी किया। कई बार धमकियां भी दी परंतु अशोक नहीं माना और प्रवेश के साथ हस्तिनापुर रहने लगा प्रवेश दो बच्चों को रविंदर के पास छोड़कर अशोक के साथ हस्तिनापुर आ गई थी। जिस बात का बदला लेने के लिए प्रवेश के पहले पति रविंद्र ने अशोक को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।
 

यह भी पढ़ें: Meerut:  सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, भतीजा घायल, बुझ गया घर का चिराग


वह हस्तिनापुर पहुंचकर उसकी रेकी करने लगा शनिवार की शाम को जब वह कस्बे में टहल कर अपने घर वापस जा रहे थे, तो घर के दरवाजे पर जैसे ही पहुंचे तो पीछे से अचानक रविंदर ने अशोक पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिसमें में गंभीर रूप से घायल हो गया और मामा ने सीएचसी पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अशोक की पहली पत्नी कोमल की ओर से थाने पर आरोपी रविंद्र के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर दी गई है।

कोमल और प्रवेश ने ठोका पत्नी होने का दावा
अशोक की पत्नी होने का दावा जहां उसकी पहली पत्नी कोमल कर रही है उसने कहा कि वह उसी के घर उसकी मां के पास उसके दोनों बच्चों को पाल रही है वहीं प्रवेश ने भी अशोक की पत्नी होने का दावा किया है वह कह रही है कि वह अशोक के बच्चे की मां बनने वाली है और पांच माह की गर्भवती है।
 

यह भी पढ़ें: Bigg boss 16: देश का मनोरंजन कर रही हैं अर्चना गौतम, सलमान खान ने भी कही यह बड़ी बात

आरोपी रविंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर इस घटना के आरोपी रविंद्र पुत्र ख्यालीराम की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है हालांकि अभी तक इस बात की पुलिस अधिकारियों की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
अशोक की हत्या की पूरी वारदात उसके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है हालांकि पुलिस ने देर रात ही सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया था। और उसके घर के मुख्य दरवाजे पर लॉक लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed