{"_id":"5d8b80868ebc3e014d681162","slug":"husband-second-marry-after-three-divorce-his-wife-at-uttrakhanad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मारपीट के बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, फिर कर लिया दूसरा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मारपीट के बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, फिर कर लिया दूसरा निकाह
Wed, 25 Sep 2019 08:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी ने महिला के साथ मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। बाद में आरोपी ने दूसरा निकाह भी कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी रूबी ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह अगस्त 2005 में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी शावेज उर्फ बाबू से हुआ था। दंपती को तीन बच्चे भी हुए। महिला का आरोप है कि दो नवंबर 2017 को शौहर शावेज, देवर मजहर ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पहले उसे सरियों से पीटा और घायलावस्था में ही शौहर ने तीन तलाक कहकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता का उपचार जिला अस्पताल हरिद्वार में हुआ, जहां से मायके वाले उसे घर ले आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शौहर ने भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन
आरोप है कि रूबी की गैर मौजूदगी में शौहर ने दूसरा निकाह कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आरोपी शौहर शावेज उर्फ बाबू, देवर मजहर, सास-ससुर व तयेरे ससुर शराफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/