{"_id":"5bc1e01dbdec2269b7315bba","slug":"husband-screams-scissors-in-his-wife-stomach-in-baghpat-threat-to-triple-talaq-caus-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी के पेट में घोंपी कैंची, तीन तलाक की दी धमकी, वजह कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी के पेट में घोंपी कैंची, तीन तलाक की दी धमकी, वजह कर देगी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़
यूपी के बागपत में एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला किया। युवक ने पत्नी के पेट में कैंची घोंपकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी शौहर ने पुलिस के सामने से महिला को तलाक देने की धमकी दी।
विज्ञापन
शामली जनपद के थाना भवन निवासी गुलिस्ता पुत्री इनाम का निकाह पांच साल पहले गुलफाम पुत्र गफ्तार निवासी मोहल्ला मुगल पुरा बागपत के साथ हुआ। अब उसके दो बच्चे हैं। गुलिस्ता ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। अब वे ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो शौहर ने उसके पेट में कैंची घोंप दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। निजी चिकित्सक से उसने अपना इलाज कराया। लोक लज्जा के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। शनिवार को फिर से ससुराल वालों ने उसे मारने का प्रयास किया। उसने किसी से वहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी शौहर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शौहर को हिरासत में ले लिया। आरोपी शौहर ने कोतवाली में पुलिस के सामने महिला को तलाक देने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है। जांच कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/