फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband Salman had shot Alia

पति सलमान ने ही मारी थी आलिया को गोली

Sun, 17 Oct 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Husband Salman had shot Alia
पति सलमान ने ही मारी थी आलिया को गोली
विज्ञापन

मेरठ। खत्ता रोड पर शुक्रवार को महिला को गोली लगने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गोली उसके पति ने ही मारी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पिस्टल की तलाश की जा रही है।
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के खत्ता रोड निवासी आलिया को शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में तब गोली लगी थी, जब वह छत पर हाथ-मुंह धो रही थी। पति सलमान ने उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया था। गोली आलिया की छाती में आर-पार होना बताया गया था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि आलिया ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार गोली सलमान ने ही मारी थी।
विज्ञापन

सलमान पर पूर्व में हमले हो चुके हैं, जिसके चलते वह पिस्टल रखता है। वारदात से पहले वह आलिया को पिस्टल दिखा रहा था। इसी दौरान गोली चली और उसे लग गई। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पिस्टल की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार सुबह सलमान की पत्नी और फिर बहन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। यह तय है कि सलमान के पास अवैध पिस्टल है। यह जांच का विषय है कि सलमान के हाथों से गोली चली थी या फिर उसने जान बूझकर गोली मारी थी। आशंका यह भी है कि वारदात के बाद सुबूत मिटाए गए हैं।

-- वर्जन --
अस्पताल में आलिया ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसी के आधार पर जांच चल रही है। सलमान के पास अवैध असलहा है। उसी से गोली चली है। सलमान पुलिस हिरासत में है।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed