{"_id":"603569b88ebc3ee8ed3981c0","slug":"husband-feeds-the-drug-then-the-doctor-kills-him-with-a-pillow-meerut-news-mrt5268783106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने नशीला पदार्थ खिलाया, फिर डॉक्टर ने तकिए से दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने नशीला पदार्थ खिलाया, फिर डॉक्टर ने तकिए से दबाकर की हत्या
Wed, 24 Feb 2021 10:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्री नगर में शिक्षिका की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पति ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया और फिर रात में डॉक्टर ने घर पर आकर तकिए से दबाकर शिक्षिका की हत्या कर दी। पति के मोबाइल में वह फोटो मिला है, जिसमें डॉक्टर शिक्षिका की हत्या कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने पति संजय लूथरा और डॉक्टर रजत भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। यह भी पता चला है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद रहता था। इसके चलते ही पति ने पहले तंत्र मंत्र के बहाने पत्नी से तलाक भी लिया था। मगर फिर से साथ रहने लगा था। अब महिला की हत्या के लिए ही यह सब प्लान तैयार किया गया। पत्नी की हत्या के लिए डॉक्टर को 1.35 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
विज्ञापन
शास्त्री नगर सेक्टर दो निवासी टेंट व्यापारी संजय लूथरा की पत्नी चंदा की तीन दिन पहले हत्या हुई थी। मायके वालों की शिकायत पर नौचंदी थाने की पुलिस ने टेंट व्यापारी पति को हिरासत में लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नौचंदी थाना पुलिस ने आरोपी पति को छोड़ने की बात कही थी। चंदा के मायके वालों ने एसएसपी से जांच कराने की मांग की थी। एसएसपी में खुद मामले की जांच कर पति संजय से पूछताछ की।
विज्ञापन
सख्ती से पूछताछ करने पर संजय लूथरा ने डॉक्टर पर हत्या करने का आरोप लगाया। संजय ने बताया कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी की तकिए से दबाकर हत्या की है। इसका फोटो उसने मोबाइल से खींच लिया था, जो डॉक्टर ने डिलीट कराया। पुलिस ने मोबाइल का डाटा रिकवर किया। इसमें फोटो भी मिल गया। उसके बाद नौचंदी पुलिस ने जागृति विहार निवासी डॉक्टर रजत भारद्वाज (बीएचएमएस) को भी गिरफ्तार कर लिया। पति ने डॉक्टर द्वारा दिए गए नशीले पदार्थ को चंदा को खिला दिया था और फिर रात में डॉक्टर ने घर पर आकर महिला की तकिए से दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सुपारी देने के साथ ही बनाया था प्लान
खुलासा हुआ कि टेंट व्यापारी ने पत्नी की हत्या के लिए डॉक्टर को 1.35 लाख रुपए की सुपारी दी। उसने डॉक्टर से ही बात कर ली। डॉक्टर ने नशीला पदार्थ दिया। संजय ने चंदा को धोखे से जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद रात में करीब 1:45 बजे डॉक्टर रजत घर पर पहुंचा। डॉक्टर ने चंदा के मुंह पर तकिया रखा और फिर उसको तब तक दबाया, जब तक उसकी आखिरी सांस नहीं रुकी।
मोबाइल से खींचे फोटो से खुली पोल
पत्नी का तकिए से मुंह दबाते हुए डॉक्टर का एक फोटो संजय लूथरा ने खींच लिया था। पूछताछ में संजय ने यह बात पुलिस को बता दी। सर्विलांस के एक्सपर्ट सिपाहियों ने मोबाइल से डिलीट किया हुआ फोटो रिकवर कर लिया। उसके बाद वारदात का पूरा सच सामने आ गया। पुलिस ने डॉक्टर को उठाया और पूरी घटना का खुलासा कर दिया। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी संदेह जताया है।
नौचंदी पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
शिक्षिका की हत्या के मामले में नौचंदी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पूरी जांच किए बिना ही नौचंदी पुलिस ने आरोपी पति को क्लीन चिट दे दी थी। इसको लेकर पुलिस में अलग-अलग चर्चाएं भी हैं। शिक्षिका के शरीर पर चोट के निशान मिले। नशीला पदार्थ होने के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। महिला के शरीर पर चोट निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को क्लीन चिट दे दी।
शिक्षिका की हत्या के मामले में आरोपी पति और डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मिलकर शिक्षिका की हत्या की है। एक फोटो भी मिला है, जिसमें डॉक्टर महिला के मुंह को तकिए से दबा रहा है।- अजय साहनी, एसएसपी