{"_id":"5a290cc34f1c1bce408bb84e","slug":"hunters-shot-deer-stirred-in-forest-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने बारहसिंगा को मारी गोली, वन विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने बारहसिंगा को मारी गोली, वन विभाग में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 07 Dec 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
बारहसिंगा को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के एक गांव में कुछ अज्ञात शिकारियों ने बुधवार रात बारहसिंगा हिरण को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह ग्रामीण काम के लिए खेत में पहुंचे तो वहां उन्हें हिरण मृत पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सूचना दी तो वन विभाग की टीम में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बागपत जिले के सूजरा गांव के जंगल में अज्ञात शिकारियों ने बारहसिंगा हिरण की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। बागपत पशु के डॉ. सुबोध पंवार ने बताया कि करीब 18 घंटे पहले गोली मारी गई है।
विज्ञापन
पढ़ें : चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक दर्जन से ज्यादा घायल
विज्ञापन
वहीं बागपत के रेंजर राजेश कुमार का कहना है कि बारहसिंगा का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण की जांच के लिए वन रक्षक ओम सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बागपत कोतवाली में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा टीम गांव में ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/