फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Human Rights Commission cognizance on encounter in meerut and man beaten video gone viral in shamli

यूपी : सरधना पुलिस की मुठभेड़ व शामली में युवक की पिटाई को लेकर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Fri, 30 Nov 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission cognizance on encounter in meerut and man beaten video gone viral in shamli
मेरठ पुलिस

मेरठ के सरधना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में बीस वर्षीय इरशाद की हत्या को लेकर मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर संज्ञान लिया है। इसके अलावा शामली में पुलिस की गाड़ी में पुलिस के ही सामनेकुछ लोगों द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


सरधना थाना पुलिस की गोतस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में इरशाद की हत्या के मामले में मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी ओपी सिंह को नोटिस भेजकर चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। इस नोटिस में पूछा गया है कि मृतक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था फिर भी उसे मार दिया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है मेरठ में मंगलवार देर रात सरधना व सरूरपुर पुलिस की गौ तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एक कथित बदमाश की गोली लगने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर रतनपुरी मगनवीर सिंह गिल ने रतनपुरी थाने के रिकॉर्ड चेक करके बताया कि मृतक बदमाश के विरुद्ध थाने पर कोई आपराधिक मामला पंजीकृत नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक इरशाद पिछले कुछ दिनों से किराए पर बोलेरो चला रहा था। उससे पहले वह ट्रैक्टर चलाया करता था। मृतक इरशाद के पिता गांव में ही खेती करते हैं।

Human Rights Commission cognizance on encounter in meerut and man beaten video gone viral in shamli
shamli news

इसके अलावा एक अन्य मामले में भी मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। यूपी के शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र के हथछोया गांव में सोमवार को हुई युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को एक वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वीडियो में यूपी 100 पुलिस की जीप में बैठे राजेंद्र की बाहर खड़े युवक ने जमकर पिटाई की।

युवक ने उसे पुलिसकर्मियों के सामने ही गाड़ी से खींचकर पीटा। खींचातानी में वह जीप से नीचे गिर गया था। एसपी ने काम के प्रति लापरवाही के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के निलंबन की संस्तुति उनके कमांडेंट को भेजी गई है।

मंगलवार को वायरल हुई वीडियो में दिखाया गया है कि राजेंद्र पुलिस की जीप में बैठा है। पुलिस की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरा हुआ है। जीप में मौजूद एक पुलिसकर्मी राजेंद्र को पकड़े हुए था। इस बीच पुलिस जीप की खिड़की के पास खड़े युवक ने राजेंद्र की जमकर पिटाई की।

युवक ने राजेंद्र को घुसे मारे और गाड़ी से उसे नीचे खींच लिया। पुलिस जीप के बाहर एक पुलिस कर्मी भी खड़ा ये सब देख रहा था। वायरल वीडियो को देखने के बाद एसपी ने इस प्रकरण में यूपी 100 पुलिस की गाड़ी पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी चालक ब्रजवीर और सुनील सिंह को निलंबित कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed