फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Huge feast on the birth anniversary of Lord Parashurama

Meerut News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा

Sun, 19 Apr 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Huge feast on the birth anniversary of Lord Parashurama
बहसूमा। भगवान परशुराम की जयंती पर हवन करते आयोजक फोटो स्रोत आयोजकों द्वारा
बहसूमा। क्षेत्र के गांव रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में रविवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में जन्मे भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज के तत्वावधान में हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हवन में मुख्य यजमान पूर्णचंद शर्मा व पंडित विधि चंद शर्मा रहे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कढ़ी चावल पेठा पुरी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, संरक्षक नवीन कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विपुल राम शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा सुशील कुमार शर्मा वैष्णो दयाल शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, अशोक सिंघल सुदर्शन गोयल, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, मोनू बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed