{"_id":"5ce069debdec2207626c477a","slug":"how-to-improve-the-culture-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि का माहौल खराब करने वालों पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि का माहौल खराब करने वालों पर कसेगी नकेल
Sun, 19 May 2019 03:54 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 19 May 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस में माहौल खराब करने वालों की प्रोक्टोरियल बोर्ड ने लिस्ट तैयार कर ली है। इनमें जिन छात्रों के प्रवेश पर कैंपस में प्रतिबंध लगा है, उनके नाम की सूची एसएसपी को सौंपी जाएगी। इस लिस्ट को सिक्योरिटी गार्ड को भी दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय कैंपस में पिछले कई सालों में 50 से ज्यादा छात्रों पर अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई हुई है। आए दिन मारपीट और फायरिंग की घटनाओं में इन छात्रों की लिप्तता सामने आती है। हाल ही में रजिस्ट्रार पर हमले के बाद विवि प्रशासन ने इन युवकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली। प्रोक्टोरियल बोर्ड ने ऐसे युवकों का पूरा डाटा जुटाकर प्रवेश प्रतिबंधित और निष्कासित छात्रों की सूची तैयार की है। पहले चरण में 20 के करीब ऐसे युवकों की सूची जारी की जाएगी जिनको अनुशासनहीनता के चलते विवि प्रशासन ने कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। 15 के करीब छात्रों को आखिरी चेतावनी जारी की जाएगी। अगर वे किसी घटना में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके भी कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह का कहना है कि इन नामों पर पूरे प्रोक्टोरियल बोर्ड से मुहर लग गई है। शिक्षण संस्थान में माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में राहत नहीं दी जाएगी। सोमवार के बाद इस सूची को विवि एसएसपी को सौंपने के बाद जारी कर देगा।
हाईकोर्ट तक दे चुका है सख्ती के आदेश
लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल के बाद हाईकोर्ट तक ने प्रदेश सरकार से शिक्षण संस्थाओं में गुंडागर्दी पर सख्त टिप्पणी करते हुए जवाब मांगा था। हाईकोर्ट ने सरकार को स्पष्ट आदेश दिए थे कि इसको लेकर कानून बनाकर उसे सख्ती से लागू करें। प्रदेश सरकार की तरफ से इसको लेकर पूरी योजना बनाई जा रही है। ऐसे में विवि प्रशासन का यह फैसला कैंपस का माहौल सुधारने के लिए सकारात्मक होगा। कैंपस के अलावा कॉलेजों में भी ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्ती करनी पड़ेगी।