फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hottest Night of the Season Recorded, Minimum Temperature Reaches 29.1°C

West UP Weather: भीषण गर्मी का कहर, सीजन की सबसे गर्म रही गुरुवार की रात, पारा 29.1 डिग्री, राहत के नहीं आसार

Fri, 22 May 2026 10:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 May 2026 10:57 PM IST
सार

मेरठ में बृहस्पतिवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना से इनकार किया है।

विज्ञापन
Hottest Night of the Season Recorded, Minimum Temperature Reaches 29.1°C
गर्मी में हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर अब केवल दिन तक सीमित नहीं रहा। दिन में झुलसाने वाली धूप और लू के बाद अब रातें भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। बृहस्पतिवार की रात इस मौसम की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है।

विज्ञापन


रात का पारा पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर
पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच रात का तापमान भी लगातार ऊपर जा रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। हालांकि दिन के दौरान हवा कुछ तेज चलने के कारण अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नर्स अंजलि हत्याकांड: फरार सूफियान की तलाश तेज, बहन और वार्ड बॉय भेजे गए जेल, दिल्ली तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले कुछ दिन और मुश्किल भरे
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़ी राहत की संभावना नहीं है। पश्चिमी हवाओं और शुष्क मौसम के कारण तापमान ऊंचे स्तर पर बना रह सकता है। उन्होंने बताया कि दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी, जबकि रात में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

बाजारों और सड़कों पर दिखा गर्मी का असर
भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो गई है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कें भी अपेक्षाकृत सूनी नजर आ रही हैं।

वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खराब श्रेणी के करीब पहुंच गया है। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 292 दर्ज किया गया। गंगानगर में 279, जयभीम नगर में 262, एमआईईटी क्षेत्र में 371 और पल्लवपुरम में 258 दर्ज किया गया।

चिकित्सकों ने जारी की सलाह
तेज गर्मी और लू के कारण लोगों में पानी की कमी, सिरदर्द, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तिथि    तापमान

16 मई    24.1
17 मई    26.1
18 मई    27.6
19 मई    26.7
20 मई    26.2
21 मई    28.4
22 मई    29.1
स्पष्ट है कि पिछले एक सप्ताह में रात का तापमान लगातार बढ़ा है, जिससे लोगों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed