Meerut: रुपयों के विवाद में होटल मालिक के बेटे को गोली मारी, आरोपी हिरासत में लिया
मेरठ के परतापुर में आज सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां होटल मालिक के बेटे को गोली मार दी। हमले में होटल मालिक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर में पैसों की विवाद को लेकर में ग्राहक ने होटल मालिक के बेटे को गोली मार कर घायल कर दिया।
मोहिउद्दीनपुर निवासी मुर्तजा का हाईवे पर होटल है। पास के गांव का एक युवक होटल पर खाना खाने आया था। खाना खाने के उपरांत पैसों को लेकर ग्राहक का होटल के मालिक अमान से विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: ममता बैनर्जी का पुतला फूंकने से रोका तो पुलिस से अभद्रता, दरोगा की कैप उछाली, दिखाई चूड़ियां
इसी विवाद में आरोपी ग्राहक ने गोली चला दी, जो होटल मालिक के बेटे अमान के पैर में लगी। अचानक चली गोली से वहां अफरा तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। होटल मालिक के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।