फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel owner arrested in prostitution case

Meerut News: अनैतिक देह व्यापार मामले में होटल मालिक गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Hotel owner arrested in prostitution case
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना पुलिस ने मेरठ-बागपत रोड स्थित एक होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे होटल मालिक को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चुकी है। 12 मार्च को थाना जानी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेरठ-बागपत रोड से सार्थक सिटी की ओर जाने वाले रजबहे पर स्थित बंद चल रहे होटल क्राउन में नाबालिग लड़कियों से उनकी मर्जी के बिना देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल पर छापा मारा जहां से तीन नाबालिगों को बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से देह व्यापार के धंधे में लिप्त महिला संचालक और कर्मचारियों समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया था। होटल मालिक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बुधवार को होटल मालिक मोहित कुमार निवासी गांव खिंदौड़ा जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed