फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honour Killing: husband murdered by wife in Muzaffarnagar and, question on police action

ऑनर किलिंग: खाकी के दामन पर पड़े खून के छींटे, बच सकती थी शिवानी की जान

Mon, 11 Mar 2019 11:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Honour Killing: husband murdered by wife in Muzaffarnagar and, question on police action
हैप्पी-शिवानी और सुमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में तितावी के गांव हैदरनगर जलालपुर में तयेरे भाई की नफरत का शिकार हुई शिवानी की हत्या से खून के छींटे खाकी के दामन पर भी पड़े हैं। दरअसल, चचेरे भाई से प्रेम संबंधों के चलते शादी के चार दिन बाद ही पति की हत्या की साजिश रचने वाली शिवानी को घटना का खुलासा होने के साथ ही अपने साथ अनहोनी की भनक लग गई थी। उसने परिजनों व ग्रामीणों से सुरक्षा की गुहार भी लगाई, लेकिन कहीं से मदद की आस न देख आखिरकार खुद ही तयेरा भाई की बाइक पर बैठकर मौत के मुंह में चली गई, जिसकी जंगल में ले जाने के बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, घर पर होने के बावजूद शिवानी को फरार दिखाने वाली खाकी यदि उसे गिरफ्तार कर चचेरे भाई के साथ ही जेल भेज देती तो शायद आज वह जीवित होती।

विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर जलालपुर में पिछले दस दिन के भीतर घटित हुए सनसनीखेज घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया है, जिसमें शादी के दस दिन के भीतर पति-पत्नी की जान गई, वहीं दो चचेरे-तयेरे भाइयों के जेल जाने से उनके परिवार भी बर्बादी के कगार पर पहुंच गए। इसके साथ ही इस वारदात से सामाजिक दायरे भी तार-तार हो गए हैं। सामाजिक मान-मर्यादा को ताक पर रखकर चचेरे भाई अनुज से ही प्रेमी की पींगे बढ़ाने वाली शिवानी ने इश्क में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। शिवानी ने शादी के महज चार दिन बाद ही चचेरे भाई व प्रेमी अनुज के हाथों पति शैलेंद्र उर्फ हैप्पी की हत्या करा डाली। तितावी पुलिस ने जांच के बाद हैप्पी की हत्या का दस मार्च को खुलासा किया तो शिवानी को अपने साथ अनहोनी की आशंका सताने लगी।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शिवानी व अनुज के प्रेम संबंधों व उनके द्वारा हैप्पी की हत्या करने से उसका तयेरा भाई सुमित सबसे अधिक नाराज था। उसने इस पूरे घटनाक्रम को इज्जत से जोड़ लिया था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद शिवानी ने अपनी जान खतरे में देख अन्य परिजनों के साथ ही ग्रामीणों से भी सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन इसे इज्जत की आड़ में वाजिब बताने वाले समाज से उसे कोई मदद की आस नहीं दिखाई दी। आखिरकार सब ओर से निराश होकर रविवार दोपहर उसने इसे ही नियति मानकर खुद को हालात के हवाले कर दिया। 

सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद सुमित बाइक लेकर शिवानी के घर पहुंचा और उसे अपने साथ चलने को कहा। अपने अंजाम से परिचित शिवानी ने एक बार फिर परिजनों से जान की गुहार लगाई, लेकिन सबकी चुप्पी देख वह चुपचाप सुमित के साथ उसकी बाइक पर बैठ गई। इसके बाद गुस्साए सुमित ने उसे जंगल में ले जाने के बाद सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और खुद तमंचा लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी देकर उनके हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में थाना पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। सूत्रों के अनुसार हैप्पी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो दिन पूर्व ही अनुज को हिरासत में ले लिया था, जिससे पूरी जानकारी लेने के बावजूद शिवानी को घर पर ही होने के बाद भी फरार दिखा दिया गया। यदि पुलिस शिवानी को भी गिरफ्तार कर अनुज के साथ ही जेल भेज देती, तो हो सकता है कि वह आज जीवित होती।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed