फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home remedies of coronavirus is going viral on social media at Baghpat city

क्या है कोरोना से बचने का देसी इलाज? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा उपचार का ये तरीका

Sat, 07 Mar 2020 02:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Mar 2020 02:39 AM IST
सार

कोरोना से बचने का देसी उपचार क्या है। इसका तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Home remedies of coronavirus is going viral on social media at Baghpat city
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस का दहशत इस कदर फैल गया है कि इसके बचाव के लिए सोशल मीडिया पर उपचार वायरल हो रहे हैं। होम्योपैथिक दवाओं के नाम लोगों को बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन दवाओं की लोग खरीद भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कोरोना से बचाव को होम्योपैथिक दवाओं के सेवन की तरकीब बताई जा रही है। एक साइट द्वारा कोरोना से बचने के लिए देसी इलाज लोगों को बता रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि लौंग-इलायची और कपूर को एक साथ मिलाकर अपने साथ रखा जाए तो कोरोना वायरस असर नहीं करेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बढ़ रहा कोरोना का खौफ, महिला बोलीं- मुझे लग रहा डर, जांच कराओ डॉक्टर साहब
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडे और मीट पर कोरोना की मार 
सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है कि अंडा और मीट के सेवन से कोरोना फैलने का ज्यादा खतरा रहता है, जिससे ग्राहक इन चीजों से दूरी बना रहे हैं। कोर्ट रोड स्थित अंडा विक्रेता सलीम का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज वायरल होने के कारण लोग अंडे कम खरीद रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित होटल संचालक मुज्जमिल का कुछ ऐसा ही कहना है। 

शराब सेवन के मैसेज भी वायरल
कोरोना से निपटने के लिए शराब के सेवन के मैसेज भी वायरल हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है। कोरोना वायरस शराब के सेवन से दूर नहीं किया जा सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed