फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home guard arrested and daroga and soldier suspended in pistol loot case at Saharanpur

पिस्टल लेकर लूट के आरोपियों को छोड़ने पर होमगार्ड गिरफ्तार, दरोगा और सिपाही निलंबित

Mon, 12 Aug 2019 10:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Aug 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Home guard arrested and daroga and soldier suspended in pistol loot case at Saharanpur
लाल घेरे में आरोपी होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जिले में लूट के दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पीआरवी चालक होमगार्ड ने उनसे पिस्टल ले ली। आरोप यह भी है कि पीआरवी पर ही तैनात एक दरोगा और सिपाही ने पैसे लेकर उन्हें छोड़ दिया। चार दिन तक होमगार्ड पिस्टल को छिपाए रहा। दोनों आरोपियों के दोबारा पकड़े जाने के बाद मामले का भंडाफोड़ हो गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली है, जबकि दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


कुतुबशेर थाना पुलिस ने रविवार रात साहिल निवासी नवादा रोड आजाद कॉलोनी ग्राम काजीपुरा और आसिफ निवासी चौधरी मेडिकल वाली गली थाना कुतुबशेर को फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि सात अगस्त को साहिल, आसिफ और उनके साथी अमर राणा की गांधी नगर नवादा रोड पर कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। लोगों ने उन्हें घेर लिया था और मारपीट कर रहे थे। जिस पर उनके साथी अमर राणा ने 100 नंबर पर सूचना दी। जिस पर पीआरवी 0965 पहुंची थी। पीआरवी पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। उस समय आसिफ भाग गया था। पुलिस ने साहिल और अमर से पूछताछ की और तलाशी ली तो साहिल के पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल मिलते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। 100 नंबर की गाड़ी के ड्राइवर होमगार्ड ने साहिल की पिस्टल अपने पास रख ली थी।

विज्ञापन

आरोप है कि पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उनसे लगभग बीस हजार रुपये लेकर छोड़ दिया, जबकि उनमें शामिल अमर राणा लूट का आरोपी था। जो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से सवा लाख रुपये की लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम रजनीश कुमार उपाध्याय ने पिस्टल की बाबत दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो साहिल ने बताया कि पिस्टल अभी भी पीआरवी चालक होमगार्ड के पास ही है। जिस पर सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

सात अगस्त की पीआरवी 0965 का ड्यूटी रजिस्टर खंगाला गया। जिसमें सदर कोतवाली क्षेत्र की पीआरवी 0965 पर तैनात दरोगा नरेश चंद, सिपाही महेंद्र और होमगार्ड पद्म सिंह का नाम सामने आया। सदर कोतवाली को सूचना दी गई। जिस पर सदर कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड पद्म सिंह निवासी ग्राम चहेड़ी, थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद कर ली। हसनपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार की ओर से होमगार्ड पद्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों साहिल और आसिफ ने पीआरवी पर तैनात दरोगा नरेश चंद शर्मा और सिपाही महेंद्र सिंह को पैसे देकर छोड़ने का आरोप लगाया है। जिस पर दरोगा और सिपाही को भी निलंबित कर दिया गया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र मामले की जांच कर रहे हैं। पैसे लिए जाने के आरोप सही पाए गए तो संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed