फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hoarding contractors' proposal rejected, fee to be paid

होर्डिंग ठेकेदारों का प्रस्ताव खारिज, देना होगा शुल्क

Sun, 29 Nov 2020 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hoarding contractors' proposal rejected, fee to be paid
मेरठ। कोरोना के नाम पर विज्ञापन शुल्क में साढ़े तीन महीने की छूट मांग रहे होर्डिंग ठेकेदारों के प्रस्ताव को महापौर सुनीता वर्मा ने खारिज कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिन के अंदर ठेकेदारों को वित्तीय वर्ष का पूरा शुल्क जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम के द्वारा शहर में लगे होर्डिंगों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नॉर्दन एडवरटाइजिंग एसोसिएशन ने कोरोना काल के चलते गत 27 अगस्त को पूर्व नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को साढ़े तीन महीने के शुल्क माफ करने का प्रत्यावेदन दिया था।। नगर आयुक्त ने इस प्रत्यावेदन को महापौर सुनीता वर्मा के पास विचार करने के लिए भेज दिया था। महापौर सुनीता वर्मा ने गत 20 नंवबर को ठेकेदारों का प्रस्ताव खारिज करते हुए पूरे वित्तीय वर्ष का शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए। इस पर नगर आयुक्त मनीष बंसल ने नगर निगम के विज्ञापन प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है। निर्देश मिलने के बाद विज्ञापन प्रभारी ने शनिवार को इस संबंध में नॉर्दन एडवरटाइजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है। पत्र में 15 दिन के अंदर एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक शुल्क जमा करने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर शुल्क जमा नहीं किया गया तो नगर निगम द्वारा होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed