फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love affair with the soldier, sticks and sticks in women sepoys

यूपी: सिपाही से प्रेम-प्रसंग को लेकर भिड़ीं दो महिला कांस्टेबल, बाल पकड़कर खींचा, जमकर चले लाठी-डंडे

Sat, 22 Jun 2019 04:36 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 22 Jun 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
Love affair with the soldier, sticks and sticks in women sepoys
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के नौचंदी मेले में खेल तमाशा देखने आने वाले लोगों ने गुरुवार रात ऐसा तमाशा देखा, जिसने पुलिस महकमे की किरकिरी करा दी। एक सिपाही से प्रेम-प्रसंग को लेकर उसकी पत्नी और प्रेमिका सिपाही में मारपीट हो गई। दोनों में लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन


मेले में दोनों महिला सिपाहियों को एक-दूसरे के बाल खींचते और पीटते देख लोग हैरान रह गए। पुलिसकर्मी भी ये तमाशा देखते रहे। इस दौरान प्रेमी सिपाही वहां से भाग निकला। दोनों महिला सिपाहियों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नोएडा में तैनात सिपाही का एक महिला सिपाही से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उक्त महिला सिपाही की पोस्टिंग भी नोएडा में है। सिपाही शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी सिपाही है, जोकि बादलपुर में तैनात है। सिपाही ने अपनी और प्रेमिका की ड्यूटी सेटिंग करके मेरठ नौचंदी मेले में लगवा ली। दोनों सिपाही नौचंदी मेेले में ड्यूटी कर रहे हैं। गुरुवार को सिपाही की पत्नी को इसकी जानकारी लगी तो वह भी नौचंदी मेले में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के करीब 11 बजे थे। मेले में पति सिपाही अपनी प्रेमिका सिपाही के साथ बैठा हुआ था। पत्नी ने दोनों को एक साथ देखा तो आगबबूला हो गई। बस फिर क्या था। दोनोें महिला सिपाहियों के बीच मेले में मारपीट शुरू हो गई।

एक महिला सिपाही के हाथ में पुलिस वाला डंडा और दूसरी के हाथ में लाठी थी। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों सिपाहियों को चोेट भी लगी। पत्नी और प्रेमिका सिपाही के बीच मारपीट होते देखकर प्रेमी सिपाही वहां से भाग गया। करीब 20 मिनट तक मेले में यह ड्रामा चला।

मुझको पीटा, वर्दी भी फाड़ी  
एक महिला सिपाही देर रात नौचंदी थाने में पहुंची। उसने शिकायती पत्र में लिखा कि मैं ड्यूटी पर थी। मुझको पीटा गया और मेरी वर्दी फाड़ दी। बाल नोंचे गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना किया। जिसके बाद महिला सिपाही ने पुलिस अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी।

महिला सिपाही ने चेतावनी दी कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लूंगी। सिपाही का आरोप है कि आरोपी महिला सिपाही अपने दो भाइयों, एक और महिला सिपाही को लेकर मेले में आई थी। चारों ने मिलकर पीटा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

साहब! मेरा भी मुकदमा लिखवाओ
सिपाही की पत्नी भी शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता महिला सिपाही ने बताया कि उसके पति के साथ दूसरी महिला सिपाही जानबूझकर अपनी ड्यूटी लगवाती है। इस महिला सिपाही ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मुझे पीटा गया। मेरा भी मुकदमा लिखो।

जिस पर एसएसपी के निर्देश पर सिपाही की पत्नी का दूसरी महिला सिपाही पर एससी-एसटी एक्ट और मारपीट का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर लिए। महिला सिपाही का आरोप है कि कई बार महिला सिपाही को कहा कि वह उसके पति से दूर रहे। इसके बावजूद भी साथ रहती है।

पहले भी हो चुकी मारपीट
दोनों महिला सिपाहियों के बीच पहले भी नोएडा में मारपीट हो चुकी है। महिला सिपाही को अंदेशा था कि उसके सिपाही पति का दूसरी महिला सिपाही से संबंध है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से हो चुकी है। इसके बावजूद दोनों नहीं सुधरे। नोएडा से दोनों की नौचंदी मेले में एक साथ ड्यूटी लगने को लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं।

पुलिस विभाग की किरकिरी
नौचंदी मेले से लेकर पुलिस अधिकारियों तक दोनों महिला सिपाहियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा किया। इसको लेकर पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई। मेले में दोनों महिला सिपाहियों को लोगों ने नसीहत भी दी कि अगर पुलिस विभाग में ऐसा चलेगा तो आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा।

एसएसपी को भेजी रिपोर्ट
दोनों महिला सिपाहियोें की शिकायत पर नौचंदी थाने में केस दर्ज कर लिया है। तीनों सिपाहियों की रिपोर्ट नोएडा एसएसपी को भेज दी है। दोनों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई भी होगी। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed