High Profile Case: अधिवक्ता गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत, जांच अधिकारी बदला
मेरठ में अधिवक्ता द्वारा नाबालिग किशोरी से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी दो भाजपा नेताओं की जांच पड़ताल जारी है। वहीं अधिवक्ता से पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के अश्लील वीडियो वायरल के मामले में जांच अधिकारी को बदल दिया गया है। अभी तक मामले की जांच दौराला थाने के एसआई अबरार अहमद कर रहे थे, लेकिन अब उनके स्थान पर अपराध निरीक्षक सतेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है। आरोपों में घिरे भाजपा नेता संजीव सिक्का और अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस अधिकारी कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहते। यह मामला लखनऊ तक पहुंच चुका है। उधर, आरोपी अधिवक्ता का पहला मोबाइल बंद था और दूसरे मोबाइल की लोकेशन कई दिन पहले हरिद्वार में मिली थी। इसके बाद से मोबाइल बंद आ रहे थे।बुधवार सुबह दौराला पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को सकौती से गिरफ्तार कर लिया।
ये है मामला
अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उसकी सदस्यता समाप्त कर दी थी। रमेश चंद गुप्ता के कई वीडियो सामने आए। एक वीडियो में रमेश चंद अपने ऑफिस में काम करने वाली युवती के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है।
दूसरे वीडियो में वह चैंबर पर टाइपिंग का कार्य करने वाली दूसरी किशोरी के साथ खड़ा हुआ है। अश्लीलता वाला वीडियो वायरल होने के बाद टाइपिंग वाली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।
किशोरी के भाई ने दौराला थाने में 27 मई को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे बरामद करके कोर्ट में 164 के बयान कराए। इसके बाद पुलिस ने रमेश चंद गुप्ता को पॉक्सो एक्ट की धारा में नामजद कर लिया।
दो भाजपा नेताओं का भी किशोरी ने नाम लिया है, उनके बारे में जांच चल रही है। वहीं, किशोरी पर भी वीडियो में नजर आ रही युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर वाद दायर करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
किशोरी ने लगाए थे भाजपा नेताओं पर आरोप
पीड़ित किशोरी ने अपने बयान में दो भाजपा नेताओं पर भी आरोप लगाए थे। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना कि किशोरी ने जो आरोप दो अन्य लोगों पर लगाए हैं, उनको लेकर सुबूत तलाशे जा रहे हैं। अभी तक दोनों को आरोपी नहीं बनाया गया।
रिपोर्ट तैयार, अब एफएसएल में होगी जांच
पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के ऑफिस से लैपटॉप और सीपीयू बरामद किया था। अभी तक उनकी जांच साइबर सेल कर रही थी। उसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अब आगे की जांच गाजियाबाद फोरेंसिक साइंस लैब में कराई जाएगी। हालांकि अभी तक साइबर सेल की रिपोर्ट और लैपटॉप व सीपीयू लैब में नहीं भेजे गए है।
फरार अधिवक्ता की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही थीं। उसे आज सुबह सकौती से गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी के बयान में जो दो अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए थे, उनके खिलाफ सुबूत तलाशे जा रहे हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी