{"_id":"58d565744f1c1ba06e1a4932","slug":"high-alert-after-threatning","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का दिल दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का दिल दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों द्वारा दिल्ली दहलाने की धमकी भरे दो पत्र मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। इस पर जोन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। साथ ही दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर सील कर दिल्ली और गाजियाबाद में चेकिंग शुरू करा दी गई। एटीएस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैफिक पुलिस का सिपाही नितिन ईदगाह चौराहे पर तैनात था, तभी ट्राइसिकल पर आए एक भिखारी ने सिपाही को एक चिट्ठी दी। बताया कि बाइक सवार एक व्यक्ति उसे यह चिट्ठी और 10 रुपये का नोट देकर गया था। बोला था कि चिट्ठी सफेद वर्दी वाले सिपाही को दे देना। सिपाही नितिन ने चिट्ठी पढ़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ट्राइसिकल सवार दिव्यांग को रोकते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस बीच करीब 15 मिनट बाद माधवपुरम ब्रह्मपुरी से भी इसी तरह की सूचना आई। यहां शहीद मंगल पांडे कालेज के पास यूपी 100 पर तैनात सिपाही संजीव कुमार को एक वृद्धा इसी तरह की धमकी भरी चिट्ठी देकर गई। उसे भी एक युवक ये चिट्ठी दे गया था। संजीव उस समय गाड़ी साफ कर रहा था। 10 मिनट बाद उसने यह पत्र पढ़ा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने वृद्धा की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
यह था चिट्ठी का मजमून
चिट्ठी नंबर - 1
भाई जान, हमारे जिहादी तीन गाड़ियों में दिल्ली निकल गए हैं। बचा सकते हो तो बचा लो। एक गाड़ी गाजियाबाद पहुंचने वाली है। बाकी भी 11 बजे तक पहुंचेगी। बचा लो। मजाक मत समझना, लाखों लोग भुगतेंगे - रब्बा खैर
विज्ञापन
चिट्ठी नंबर - 2
भाई जान, हमारे जिहादी तीन गाड़ियों में दिल्ली निकल गए हैं। एक गाड़ी छह बजे के बाद और सात बजे फिर 8 बजे निकलेगी। पूरी दिल्ली दहलानी है। मजाक में मत लेना। भारी पड़ेगा। रब्बा खैर
दिल्ली कंट्रोल को दी सूचना
सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, सीओ एलआईयू वीके शर्मा के अलावा सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों ने दोनों सिपाहियों से पूछताछ की। इसके बाद दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम, इंटेलीजेंस ब्यूरो और एटीएस मुख्यालय को भी अवगत करा दिया गया। मेरठ से मिली सूचना पर दिल्ली में भी अलर्ट करते हुए चेकिंग शुरू हो गई।