फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Helpless daughters in Baghpat: Some are facing kidnapping attempts, some are troubled by miscreants.

बेबस बेटियां : कहीं अपहरण का प्रयास तो कोई मनचलों से परेशान, घर में डर; बाहर निकलना भी दूभर

Wed, 07 Aug 2024 04:52 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Aug 2024 04:52 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियां घर में और न ही बाहर सुरक्षित हैं। बागपत से हाल ही में आए कुछ मामले चिंताजनक हैं। जिले निवासी चाैथी मे पढ़ने वाली छात्रा,वहीं रमाला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मनचले की हरकतों से अपने घर में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Helpless daughters in Baghpat: Some are facing kidnapping attempts, some are troubled by miscreants.
चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट में मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले में जिस तरह से पिछले दो दिन से घटनाएं हो रही हैं, उससे लग रहा है कि छात्राएं घर व बाहर किसी भी जगह सुरक्षित नहीं हैं। बिनौली में कक्षा सात की छात्रा के अपहरण की घटना के बाद मंगलवार को गौरीपुर हबीबपुर में स्कूल से लौट रही चौथी कक्षा की छात्रा का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। वहीं रमाला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मनचले की हरकतों से अपने घर में कैद होकर रहने को मजबूर हो गई है। इस तरह की घटनाओं से पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहा है।

विज्ञापन


कक्षा चार की छात्रा का अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर छोड़ भागे बाइक सवार
अग्रवाल मंडी टटीरी। गौरीपुर हबीबपुर गांव में स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर वापस लौट रही कक्षा चार की छात्रा का बाइक सवार युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के चाचा मिंटू ने बताया कि उसकी भतीजी गांव के ही स्कूल में कक्षा चार में पढ़ाई करती है, जो मंगलवार को अपने भाई के साथ स्कूल गई थी।
विज्ञापन


बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बेटा घर पहुंच गया, लेकिन बेटी नहीं आई। बेटी के घर वापस नहीं आने पर उन्होंने गांव तलाशना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मीतली बस स्टैंड पर पहुंचे तो भतीजी वहां खड़ी हुई मिली। उन्होंने पूछताछ की तो भतीजी ने बताया कि स्कूल के बाहर से ही दो बाइक सवार युवकों पर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया, जो उसके मुंह पर हाथ रखकर अपने साथ ले जाने लगे।

जैसे ही मीतली बस स्टैंड पर पहुंचे तो उसने शोर मचा दिया। जिस पर बाइक सवार उसकी भतीजी को छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि छात्रा से मिली जानकारी के आधार पर जांच कराई जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मनचले से परेशान होकर किशोरी घर में कैद
रमाला। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक मनचला पिछले कुछ दिन से मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। विरोध करने पर किशोरी के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की गई। किशोरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को उसके मोबाइल पर आए आपत्तिजनक मैसेज देखकर उसने फोन किया और दोबारा मैसेज भेजने से मना किया। इस पर मैसेज भेजने वाले युवक ने उसके साथ फोन पर अभद्रता की और गाली गलौज कर बदनाम करने की धमकी दी।

पीड़िता ने अपने परिवार वालों को इसके बारे में बताया तो उन्होंने गांव में मनचले का पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब फिर से उसके फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा है, जिससे डरकर किशोरी ने घर से निकलना भी बंद कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर अश्लील मैसेज भेजने वाले के बारे में पता किया जा रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छात्रा ने बयान में अपहरण करने की बात कही
बिनौली से लापता हुई कक्षा सात की छात्रा के पुलिस ने बरामद करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में बयान कराए। जहां छात्रा ने बताया कि उनकी दुकान पर रहने वाला नौकर राजा निवासी पिचौकरा ने अपने एक साथी साकिब निवासी बिनौली के साथ मिलकर उसका अपहरण किया था।

वह जब दुकान पर गई थी तो पहले उनका नौकर उससे बातचीत करने लगा और वह विश्वास करके बातचीत करने लगी, तभी उसको जबरन बाइक पर लेकर चले गए। वह उसे शामली की तरफ लेकर जा रहे थे तो बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

अस्पताल में भर्ती होने पर उसने उनको पूरी बात बताई तो अस्पताल में पुलिस पहुंची और उनको वापस लेकर आई। बयान में छेड़छाड़ की बात बताई है। बयान होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि बिनौली मामले में पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर कार्रवाई की। इसमें जल्द ही आरोपपत्र समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed