फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat has broken record of 22 years in Western UP and May 28 was hottest day

गर्मी ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड: सबसे गर्म रहा 28 मई का दिन, हीटवेव ने झुलसाया, अभी नहीं राहत के आसार

Tue, 28 May 2024 10:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 May 2024 10:10 PM IST
सार

Meerut News : पश्चिमी यूपी में गर्मी ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 28 मई का दिन 22 साल में सबसे गर्म रहा। अभी आगे भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

विज्ञापन
Heat has broken record of 22 years in Western UP and May 28 was hottest day
गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा में लगातार तप रही वेस्ट यूपी की धरती के बीच मंगलवार को तापमान ने फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया। सीजन में पहली बार पर पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 22 साल में सबसे ज्यादा 28 मई का दिन गर्म दर्ज किया गया। अभी दो जून तक राहत मिलने के आसार नहीं है।

विज्ञापन


इस बार मई महीने में पड़ रही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, लगातार गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिन से लगातार गर्मी का असर बहुत तेज हो रहा है। इस समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन व रात काटनी मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन

राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के चलते गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है और गर्मी के सितम के चलते शहरवासी हलकान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी से जूझ रहे लोगों को अभी राहत के आसार नहीं मिल रहे हैं। सीजन में पहली बार दिन में तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। अभी 48 घंटे तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 28 मई पिछले करीब 22 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। यहां का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

विज्ञापन

200 पार पहुंचा एक्यूआई
तापमान के बढ़ने के साथ शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ रहा है, जिस कारण शहर की हवा दूषित हो रही है। शहर में जयभीमनगर का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई स्तर 207 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 262, गंगानगर में 178, पल्लवपुरम 182, दिल्ली रोड 190, बेगमपुल 225, तेजगढ़ी चौराहा 187 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन

नौतपा में इन फलों व सब्जियों का करें सेवन
चिकित्सक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि नौतपा में भीषण गर्मी व लू चल रही है। इससे बचने के लिए लोगों को आम या कैरी, सेब, केला, तरबूज, खरबूजा, संतरा, बेरीज, खीरा, लौकी, तोरई, नींबू, कीवी व नारियल का सेवन करना चाहिए। बताया कि इन फलों व सब्जियों में काफी संख्या में मिनरल्स होते है, जो शरीर को ऊर्जा देते है। गर्मी से शरीर में नमक और मिनरल्स की कमी हो जाती है। ऐसे में इन फलों व सब्जियों के सेवन से नमक व मिनरल्स की मात्रा को पूर्ण किया जा सकता है। बताया कि वह रोगियों को इन फलों व सब्जियों के सेवन की सलाह दे रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर

22 सालों का तापमान
वर्ष               तापमान

2002             39.9
2003             41.1
2004             38.6
2005             40.2
2006             42.0
2007             42.5
2008             41.3
2009             39.9
2010             39.7
2011             40.1
2012             42.3
2013             43.1
2014             40
2015             40.6
2016             42.8
2017             41.4
2018             42.7
2019             39.9
2020             38.2
2021             40.9
2022             42.6
2023             43.2
2024             44

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed