फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health Minister says there are limited resources,but better health services will have to be provided

स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से कहा- सीमित संसाधन हैं, देनी होंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 13 Nov 2019 11:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Nov 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Health Minister says there are limited resources,but better health services will have to be provided
डॉक्टर से जानकारी लेते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला

मेरठ मंडल की समीक्षा करने आए चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीमित साधन हैं। सभी चिकित्सक अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से करें। हमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देनी होंगी। सुविधाओं के साथ-साथ जवाबदेही भी तय की जाएगी। सिस्टम को सुधारना हमारा काम है और सिस्टम को चलाना आपका काम है।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री को बताया गया कि मंडल में आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 303524 लाभार्थी परिवार सत्यापित हो चुके हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में 258176 लाभार्थी परिवारों का सत्यापन हो चुका है। पुरुष नसबंदी कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर मेरठ जिले का पांचवां और बागपत का दूसरा स्थान है। मेरठ में दो, बागपत में दो, हापुड़ में चार, गाजियाबाद में एक, इस तरह मंडल में कुल नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण 43.74 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। मेरठ में दो, बुलंदशहर में तीन, बागपत में एक, इस तरह कुल छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण 9.04 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। मंडल में 102 एंबुलेंस 146 और 108 एम्बुलेंस 131 हैं, 21 एएलएस हैं। मंडल में मेरठ में 163 सहित कुल 397 डेंगू के मरीज वित्तीय वर्ष 2019-20 में 11 नवंबर तक चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री बोले- अब नए चिकित्सकों को दो साल देनी होंगी ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रेनू गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. पीके बंसल सहित मंडल के हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर जनपदों से आए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। साथ ही सर्किट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इनमें आशीष अग्रवाल, दीपक शर्मा, विवेक वाजपेयी, गौरव त्यागी, हेमन्त सिंह, केतन, शुभम और कुश आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed