फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

Meerut News: मेडिकल के सफाई कर्मचारियों का तीन माह का वेतन ट्रेजरी में पहुंचा

Thu, 30 May 2024 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
health
फोटो
विज्ञापन


मेडिकल के सफाई कर्मचारियों का तीन माह का वेतन ट्रेजरी में पहुंचा


हड़ताल रही जारी, सफाई व्यवस्था चौपट

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में चार माह से वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इससे मेडिकल में जगह-जगह गंदगी फैली नजर आई। वहीं, प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों का तीन माह का वेतन ट्रेजरी में भिजवा दिया है और ठेकेदार से कह दिया है कि वह कर्मचारियों के अकाउंट में इसे ट्रांसफर कर दें। उन्होंने बताया की उम्मीद है कि शुक्रवार तक पैसा उनके अकाउंट में पहुंच जाएगा। इसके बाद हड़ताल खत्म होने की उम्मीद है।
हड़ताल कर रही सफाई कर्मचारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में करीब 550 सफाई कर्मचारी हैं, जो संविदा पर हैं। इनका जनवरी से वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए कई बार विरोध-प्रदर्शन कर चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बावजूद वे मेडिकल की सफाई
विज्ञापन

कर रहे थे, लेकिन अब तब तक नहीं करेंगे जब तक कि उनका वेतन नहीं मिल जाता। कर्मचारियों के सफाई न करने से मेडिकल की सफाई व्यवस्था पिछले 5 दिन से चौपट है। व्यवस्था बनाने के लिए स्थायी सफाई कर्मचारियों और कुछ नए भर्ती सफाई कर्मचारियों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

=====
भाकियू अराजनीतिक ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मेरठ। भाकियू अराजनीतिक ने सफाई कर्मचारियों के समर्थन में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस संगठन के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने कहा कि अगर सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलता है तो भाकियू अराजनीतिक कर्मचारियों के समर्थन में ठोस कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed