फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health Department has admitted two youths to the isolation ward in Shamli of Uttar Pradesh

विदेश से आकर चुपके से रह रहे थे अपने घर, स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती

Sun, 22 Mar 2020 09:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Mar 2020 09:31 PM IST
सार

विदेश यात्रा से लौटकर घर पर रह रहे दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Health Department has admitted two youths to the isolation ward in Shamli of Uttar Pradesh
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में विदेश यात्रा से लौटकर घर पर रह रहे दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों लोगों को एहतियातन भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि जिले में अलग- अलग स्थान पर दो युवक विदेश की यात्रा करके लौटे हैं और अपने घर पर ही रह रहे हैं। दोनों ने स्वास्थ्य विभाग को विदेश से यात्रा करके लौटने की सूचना नहीं दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और युवकों के स्वास्थ्य की जांच की। सीएचसी शामली में बनाए आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती करा दिया। युवक शामली क्षेत्र के अलग- अलग गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


इनमें एक युवक इथोपिया से 10 मार्च को अपने घर पहुंचा था, जबकि दूसरा नेपाल से 20 मार्च को अपने घर आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि दोनों युवकों को एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। युवकों की जांच और उपचार शुरू कर दिया गया है। नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का डर: दारुल उलूम में वार्षिक परीक्षा स्थगित, मोहतमिम ने जारी किया पत्र

मॉक ड्रिल और युवकों की वार्ड में भर्ती साथ- साथ
स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से यात्रा कर आने वाले युवकों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने में सावधानी बरती है। रविवार सुबह दोनों युवकों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की तैयारी शुरू की गई थी, लेकिन इसे गोपनीय रखा गया। इसीलिए मॉक ड्रिल का नाम दिया गया। अधिकारी कहते रहे कि तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल कराई जा रही है। 

सीएमओ ने बताया कि जब सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड पर मॉक ड्रिल की जा रही थी। उसी समय दो लोगों के विदेश यात्रा से लौटने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम भेजकर युवकों को भर्ती कराने के लिए अस्पताल लाया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed