Meerut: तीसरी मंजिल से गिरकर हेड कांस्टेबल की बेटी की मौत, पड़ोसी प्रेमी ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
मेरठ के परतापुर में हेड कांस्टेबल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वहीं पड़ोसी युवक ने युवती को अपनी प्रेमिका बताते हुए मृतका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर के सेक्टर-4सी में संदिग्ध हालत में तीसरी मंजिल से गिरकर हेड कांस्टेबल की बेटी हिमानी (25) की मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी पड़ोसी युवक ने पीआरवी पर सूचना देकर आरोप लगाया कि युवती उसकी प्रेमिका थी। परिजनों ने ही युवती की हत्या की है। पता चलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे के बिंदू पर जांच कर रही है।
हिमानी बीएड की छात्रा थी। उसके पिता सतीश यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल और भाई कांस्टेबल हैं। सोमवार दोपहर हिमानी मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को श्मशान घाट लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले मनीष ने पुलिस को फोन पर सूचना दी।
यह भी पढ़ें: होटल में दंरिंदगी: दिल्ली की छात्रा ने अदालत में दो घंटे बयां किया दर्द, खोले दानिश अखलाक के घिनौने राज
मनीष ने आरोप लगाया कि वह और हिमानी काफी दिन से संपर्क में थे। रविवार को भी उनकी बातचीत हुई थी। हिमानी के परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ थे। वह नहीं चाहते थे कि उनकी शादी हो।
आरोप है कि हिमानी को छत से धक्का देकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हिमानी कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। वहां पैर फिसलकर वह नीचे गिर गई।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि जिस जगह से परिजन पैर फिसलना बता रहे हैं, वहां ऐसा होना संभव नहीं है। युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसे धक्का देकर नीचे गिराया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
युवक ने मोबाइल स्विच ऑफ किया
पुलिस का कहना है कि मनीष ने फोन पर सूचना दी थी। इसके बाद वह थाने नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस को उसके घर भी भेजा गया। वहां पर मनीष की बजाय उसका छोटा भाई मिला। उसने बताया कि मनीष के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
यह मामला संदिग्ध लग रहा है। हर बिंदू पर गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सूचना देने वाले युवक से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। - शुभम अग्रवाल, एएसपी