फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur Rain Update: The water level of the Ganges increased due to rain, and crops are in danger

Hastinapur Rain Update: बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, फसलों पर मंडराया खतरा, चिंतित हुए किसान

Thu, 30 Jun 2022 07:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 07:32 PM IST
सार

पहली बारिश से ही गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। इससे किसान चिंतित हो गए हैं।

विज्ञापन
Hastinapur Rain Update: The water level of the Ganges increased due to rain, and crops are in danger
गंगा का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई प्री-मानसून की पहली बारिश से लोगों को राहत मिली है तो वहीं गंगा के आसपास खेती करने वाले किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों का मानना है कि अगर ज्यादा बारिश पड़ेगी तो गंगा का जलस्तर बढ़ जाएगा और गंगा उफान पर आ जाएगी। वहीं गंगा के उफान पर आने से गंगा किनारों पर खड़ी उनकी फसल फिर बर्बाद हो हो जाएगी।

विज्ञापन


बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को गंगा का जलस्तर छह हजार क्यूसेक से बढ़कर 23 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है। उधर, गंगा का जलस्तर बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा के आसपास के गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश को देखते हुए हस्तिनापुर क्षेत्र में बाढ़ चौकी बनाकर उन पर अधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही गंगा में बढ़ने वाले जलस्तर पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा गंगा के जलस्तर की हर घंटे की रिपोर्ट जिला मुख्यालय में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उधर, गंगा किनारों पर खेती करने वाले किसान गंगा के बढ़ते जलस्तर से चिंतित हो गए हैं। किसान अंदेशा जता रहे हैं कि अगर यह बारिश एक-दो दिन तक लगातार पड़ती है तो गंगा अचानक उफान पर आ सकती है, जिससे किनारों पर खड़ी उनकी फसल एक बार फिर बर्बाद हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jagbir Singh murder case: टिकैत हुए अदालत में पेश, हाजिर नहीं हुए गवाह, अब 12 जुलाई को होगी सुनवाई

हस्तिनापुर क्षेत्र में कच्चे तटबंध के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र के गांव के ग्रामीण भी चिंतित हैं, जो लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से समय रहते हुए तटबंध को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed