फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hari kant

Meerut News: ओडियन नाला बंद होने से कई मोहल्लो में हुआ जलभराव

Thu, 30 May 2024 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
hari kant
- महापौर ने किया निरीक्षण, अवरोध तुड़वाकर पानी की निकासी शुरू कराई
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ओडियन नाला स्थित मोहल्लों के नागरिकों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया से कई स्थानों पर जलभराव की शिकायत की। महापौर ने ओडियन नाले का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मोहल्लों की गलियों में जलभराव पाया गया। महापौर ने नाराजगी प्रकट की और नाले के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तत्काल दो दिवसीय अभियान चलाकर सफ़ाई कराने के निर्देश स्वास्थ विभाग को दिए। अपर नगर आयुक्त को एसपी ट्रैफिक से वार्ता कर रूट डाइवर्ट कराने के लिए कहा। जलस्तर नीचे आने के उपरांत समस्त डांट की पुलिया से नाला प्रवाह में होने वाले अवरोध को तोड़कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश निर्माण विभाग को दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लाेगों ने बताया कि कमेले वाली पुलिया पर नाला बाधित है। जिस पर नाले के अवरोध को तत्काल खुलवाने के लिए स्वास्थ विभाग के आधिकारी को कहा। निरीक्षण के दौरान पार्षद राजीव गुप्ता, अनिल कुमार, पंकज गोयल, अरुण मचल, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण देवेंद्र यादव, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी दिलशाद, सूरजकुण्ड डिपो प्रभारी ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed