फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   har aadmi jhel raha

हर आदमी झेल रहा 40 सिगरेट जितना धुआं

Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
har aadmi jhel raha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली के साथ ही मेरठ क्षेत्र में भी प्रदूषण ने लोगों के लिए भारी समस्या खड़ी कर दी है। बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि चिकित्सकों के पास करीब  50-60 फीसदी नए मरीज आ रहे हैं, जिनकी पहले हिस्ट्री अस्थमा या दमा जैसी बीमारियों की नहीं रही है। बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों को सांस से संबंधित बीमारी हो रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर का कहना है कि इस समय वातावरण में प्रदूषण का लेबल इतना हाई है कि एक कामकाजी आम आदमी भी 24 घंटे के अंदर करीब 40 सिगरेट के बराबर धुआं झेल रहा है, जो सुबह से शाम तक मुंह व नाक के जरिये फेफड़ों तक पहुंच रहा है। धूल, धुआं और कोहरा मिलकर स्मोक ही बनता है, जो एक सिगरेट से भी कहीं ज्यादा खतरनाक होता है। अब मौसम में सुबह से लेकर शाम तक कोहरा व धुंध देखी जा रही है, जिससे बचना हर किसी के लिए संभव नहीं है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी का कहना है कि इस मौसम में अस्थमा व दवा के इतने मरीज पहले कभी नहीं देखे हैं। 10-15 साल के दौरान इतनी बड़ी संख्या में मरीज नवंबर के महीने में नहीं देख हैं, जाहिर तौर पर प्रदूषण का स्तर बढ़ने से काफी लोग गली में एलर्जी व सांस से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण के प्रभाव
लोगों को सांस लेने में दिक्क्त
आंखों में जल और नाक से छींके आने की शिकायत
गले से लेकर फेफड़ों तक एलर्जी
फेफड़ों में दर्द व जुकाम का अत्यधिक बढ़ जाना
थोड़ी दूर चलने पर सांस फूलना व शरीर में कंपन होना

क्या हैं उपाय ?
सुबह और शाम के वक्त बाहर जाने से बचें। क्योंकि कोहरा ज्यादा होता है।
पार्क में जाकर योग करते हैं या टहलते हैं तो कुछ दिनों के लिए छोड़ दें।
घर से बाहर निकलते वक्त मास्क या हल्के कपड़े से मुंह को कवर कर लें।
घर पर नियमित तौर पर प्राणायाम और अन्य योग करें।  
चाय, दूध, सूप व अन्य लिक्विड खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करें।
गला खराब होने पर नियमित तौर पर गर्म पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed