फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Happy Teachers Day: Students of Meerut are winning awards in every field

शिक्षक दिवस पर विशेष: गुरुओं का सम्मान कर हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे छात्र-छात्राएं

Thu, 05 Sep 2019 01:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Sep 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Happy Teachers Day: Students of Meerut are winning awards in every field
प्रधानाचार्य सरला चौधरी को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे - फोटो : अमर उजाला

देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, बस उन्हें जरूरत है तलाशने और तराशने की। हमारे शहर में भी ऐसी ही प्रतिभाओं को शिक्षकों, कोच ने तराशा तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही हैं। वहीं ऐसे भी बच्चे हैं जो आर्थिक तंगी के चलते स्कूल जाने में असमर्थ हैं, लेकिन कई शिक्षकों ने उन्हें नि:शुल्क पुस्तकें, यूनिफार्म उपलब्ध कराई और शिक्षा दे रहे हैं। साथ ही शहर में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने खेल जगत में नाम रोशन किया। इनकी कामयाबी के पीछे इनके कोच का मुख्य योगदान है। आए आज शिक्षक दिवस पर ऐसे शिक्षकों और कोच का सम्मान करें।

विज्ञापन


आज मिलेगा अध्यापक पुरस्कार
कंकरखेड़ा स्थित किसान गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सरला चौधरी को गुरुवार को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्राओं को नि:शुल्क पढ़ाती हैं। छात्राओं और अध्यापिकाओं को मेडिटेशन, योग, प्राकृतिक चिकित्सा स्वयं कराती हैं। उनके प्रयास से ही विद्यालय की छात्राएं और अध्यापिकाएं विज्ञान चैनल पर विज्ञान और शिक्षा जगत से संबंधी समाचार का वाचन करती हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम ने अखलाक अहमद को राज्य शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित, बधाई देने वालों का लगा तांता
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिकाओं को देते हैं नि:शुल्क शिक्षा
विरोध और लोगों के झगड़े के बाद भी अकादमी कायम की। यहां लगभग 3000 बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड की पढ़ाई के साथ यहां सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, मूर्ति कला, कला और कंप्यूटर की ट्रेनिंग भी बालिकाओं को दी जा रही है। उन्हें एनसीसी के क्षेत्र में अनेकों राष्ट्रीय, राज्य अवार्ड भी मिल चुके हैं। अधिकारियों ने उन्हें ‘वन मैन एनजीओ’ का खिताब दिया है। हम बात कर रहे हैं डॉ. आईए खान की, जो बालिकाओं का भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने साल 2012 में ‘बालिका साक्षर सशक्त व आत्मनिर्भर बनाओ’ अभियान के तहत शास्त्रीनगर मेरठ में एफर्ट अकादमी फॉर स्लम गर्ल्स प्रारंभ की। इसमें आठवीं कक्षा तक मान्यता भी मिल गई है। इस समय 200 से अधिक बालिकाएं पढ़ रही हैं। डॉ. आईए खान नि:शुल्क कोचिंग से 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को सफल बना चुके हैं। उनके स्टूडेंट डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, टीचर, अफसर, बनकर जीविका चला रहे हैं और समाजसेवा में भी लगे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed