{"_id":"5fb0c5fa8ebc3ec5f0431bec","slug":"half-a-dozen-crooks-robbed-the-family-by-making-hostage-in-saharanpur-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गुल्लक चोर बदमाशों ने दीपावली की रात घर को बनाया निशाना, परिवार का बंधक बनाकर लूट, लाखों की नकदी-जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गुल्लक चोर बदमाशों ने दीपावली की रात घर को बनाया निशाना, परिवार का बंधक बनाकर लूट, लाखों की नकदी-जेवरात लेकर फरार
Sun, 15 Nov 2020 11:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
loot in saharanpur
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दीपावली की रात बेहट थानाक्षेत्र में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने गांव कलसियो में एक परिवार को बंधक बनाकरम घर में डकैती डाली। बदमाश घर से तकरीबन दो लाख नगद और कई तोले सोना व कपड़े आदि लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बेहट थानाक्षेत्र में दीपावली की रात बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस व कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात शनिवार की रात करीब एक बजे अंजाम दी गई। यहां सात आठ हथियारबंद बदमाश कलसिया में सचिन शर्मा पुत्र ओमपाल शर्मा के घर में घुस गए। बदमाशों ने सचिन की भाभी रेनू व उसके बच्चों अंशु व विशु को कमरे के अंदर बंद कर दिया।
विज्ञापन
बाद बदमाशों ने बरामदे में सो रही सचिन और उसकी पत्नी निशा को गन प्वाइंट पर लेकर 1 95 लाख की नकदी, सात तोले सोना व कपड़े लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी और उन्हें भी फोड़ कर नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक बदमाश मकान के बाहर हथियार के साथ खड़ा निगरानी करता रहा। बदमाश पूर्वी यमुना नहर सूखी होने के कारण उसके रास्ते से होते हुए जंगल की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दिन निकलने पर एसपी देहात अशोक कुमार मीणा भी मौके ए वारदात पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की तहरीर ली है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/