फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haji Iqbal's property will be attached, three warehouses and houses marked

हाजी इकबाल की संपत्ति होगी कुर्क, तीन गोदाम व मकान चिह्नित

Thu, 28 Oct 2021 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal's property will be attached, three warehouses and houses marked
हाजी इकबाल की संपत्ति होगी कुर्क, तीन गोदाम व मकान चिह्नित
विज्ञापन

मेरठ। हाजी गल्ला के बाद अब हाजी इकबाल कबाड़ी की संपत्ति को पुलिस कुर्क करेगी। पुलिस ने इकबाल के पटेल नगर, सोतीगंज समेत चार ठिकाने चिह्नित किए हैं। रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

हाजी इकबाल कबाड़ी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना रेलवे रोड पुलिस कर रही थी। मंगलवार को विवेचना लालकुर्ती थाने को ट्रांसफर कर दी गई। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने लिसाड़ी रोड क्षेत्र में जाकर इकबाल के गोदाम, पटेल नगर में मकान, सोतीगंज और गुरुद्वारा रोड पर गोदाम चिह्नित किए। इंस्पेक्टर का कहना है कि इन चारों संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये है। पूरी रिपोर्ट बनाकर एसएसपी व डीएम को भेजी जाएगी और संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

इकबाल कबाड़ी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी संपत्ति की रिपोर्ट बनाने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
- विनीत भटनागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed