{"_id":"6179be85ee0b1253dc48cb56","slug":"haji-iqbal-s-property-will-be-attached-three-warehouses-and-houses-marked-meerut-news-mrt562578227","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी इकबाल की संपत्ति होगी कुर्क, तीन गोदाम व मकान चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी इकबाल की संपत्ति होगी कुर्क, तीन गोदाम व मकान चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजी इकबाल की संपत्ति होगी कुर्क, तीन गोदाम व मकान चिह्नित
मेरठ। हाजी गल्ला के बाद अब हाजी इकबाल कबाड़ी की संपत्ति को पुलिस कुर्क करेगी। पुलिस ने इकबाल के पटेल नगर, सोतीगंज समेत चार ठिकाने चिह्नित किए हैं। रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
हाजी इकबाल कबाड़ी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना रेलवे रोड पुलिस कर रही थी। मंगलवार को विवेचना लालकुर्ती थाने को ट्रांसफर कर दी गई। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने लिसाड़ी रोड क्षेत्र में जाकर इकबाल के गोदाम, पटेल नगर में मकान, सोतीगंज और गुरुद्वारा रोड पर गोदाम चिह्नित किए। इंस्पेक्टर का कहना है कि इन चारों संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये है। पूरी रिपोर्ट बनाकर एसएसपी व डीएम को भेजी जाएगी और संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।
इकबाल कबाड़ी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी संपत्ति की रिपोर्ट बनाने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
- विनीत भटनागर