फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haji Galla threatened, son killed the young man, police force deployed

हाजी गल्ला ने दी धमकी, बेटे ने सरेआम मार डाला, पुलिसफोर्स तैनात

Wed, 28 Feb 2018 02:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 28 Feb 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Haji Galla threatened, son killed the young man, police force deployed
मौके पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला ने 24 घंटे पहले धमकी दी और उसके बेटे ने सरेशाम हत्या कर दी। निशाना अरमान था। लेकिन मार डाला बेकसूर अजय उर्फ रिंकू। गल्ला का बेटा हथियारों से लैस होकर पटेलनगर में पहुंचा और गोलियां चलाने लगा। बाइक पर जाते अजय को गोली लगी तो पटेलनगर में अफरातफरी मच गई। लोग चिल्ला रहे थे कि शादाब, तूने बेकसूर को मार डाला। इतना सुनते ही शादाब साथियों के साथ वहां से भाग निकला।

विज्ञापन


मंगलवार शाम जली कोठी से सटे पटेलनगर में गुंडागर्दी जैसा माहौल था। गल्ला का बेटा शादाब व कई युवक हथियार लेकर खडे़ थे। बाइक पर अजय उर्फ रिंकू वहां से गुजर रहा था। शादाब और अरमान में गालीगलौज हो थी। काफी लोग तमाशा देख रहे थे। शादाब और उसके साथियों ने अरमान को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। तभी अरमान की दुकान के बराबर से अजय बाइक से निकला। गोली अरमान के बजाय अजय के सीने में लग गई। गोली लगते ही अजय बाइक से गिर गया। अजय का इस झगडे़ से कोई लेना-देना नहीं था। लोग चिल्लाए कि शादाब, यह क्या कर दिया। बेकसूर मार डाला। 
विज्ञापन


साहब! गल्ला का बेटा था 
घटना की सूचना पर एसओ देहली गेट विजय गुप्ता पटेलनगर पहुंचे। लोगों ने बताया कि गोली मारने वाला गल्ला का बेटा शादाब था। इससे पहले लोगों की ज्यादा भीड़ लगती कि पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बॉक्सिंग खिलाड़ियों पर दिनदहाड़े फेंका तेजाब, आरोपी युवती गिरफ्तार

कहां से आए थे हथियार 

Haji Galla threatened, son killed the young man, police force deployed
पीड़ित परिजनों से जानकारी लेती एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

गल्ला के बेटे और उसके साथियों पर इतने हथियार कहां से आए, यह सवाल बड़ा है। गल्ला वाहन माफिया है। 50 से अधिक मुकदमे हिस्ट्रीशीटर गल्ला के खिलाफ दर्ज है। उसके बेटों पर भी चोरी के वाहन खरीदने और काटने के केस दर्ज हैं। 

गुंडागर्दी जैसा था माहौल 
लोगों ने बताया कि पटेलनगर में शाम सात बजे से हाजी गल्ला के बेटे ने गुंडागर्दी जैसा माहौल किया हुआ था। उसने पहले गालीगलौज की और फिर अरमान को धमकी दी कि बाहर निकल। आज तू मेरे हाथ से नहीं बचेगा। लोग तमाशा देख रहे थे। लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। 

गल्ला दे गया था धमकी 
लोगों ने बताया कि शादाब और अरमान का एक सप्ताह से विवाद था। इसकी जानकारी शादाब के पिता गल्ला को भी थी। गल्ला सोमवार शाम सरेआम अरमान को धमकी देकर आया था। गल्ला ने कहा था कि तू हम लोगों को नहीं जानता। यह झगड़ा तुझे महंगा पडे़गा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed