{"_id":"5d308c2a8ebc3e6cdb2e88fb","slug":"hacked-the-mail-id-of-the-district-cooperative-bank-and-then-demanded-15-lakh-from-lucknow-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला सहकारी बैंक की मेल आईडी हैक, मुख्य शाखा से मांगे 15 लाख, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिला सहकारी बैंक की मेल आईडी हैक, मुख्य शाखा से मांगे 15 लाख, ऐसे हुआ खुलासा
Fri, 19 Jul 2019 12:37 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर जनपद में जिला सहकारी बैंक की ईमेल आईडी को हैकर ने हैक कर लिया। हैकर ने बैंक खाते के बजाए अपना खाता मेल आईडी में लिखकर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक से 15 लाख रुपये भी मांग लिए। मेल से मांगी गई राशि पर शक होने से पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। इस मामले में बैंक के अनुभाग अधिकारी ने हैकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सहकारी बैंकों के आपस में एक-दूसरे के यहां पर खाते खुले होते हैं। जरूरत पड़ने पर बैंक एक-दूसरे से अपने खातों में रुपये ट्रांसफर कराते हैं। बुधवार को जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा की ईमेल आईडी से उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक लखनऊ की मुख्य शाखा को ईमेल किया गया। ईमेल में एक खाता नंबर भी दिया गया, जिसमें 15 लाख रुपये बिजनौर में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। मेल में लिखा गया कि प्लीज सर जल्दी करें। लखनऊ कार्यालय में शक होने पर इसकी क्रॉस चेकिंग की गई। जांच में पता चला कि बिजनौर से कोई ईमेल नहीं किया गया है। यह पता चलते ही बैंक अफसरों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने जांच की तो पता चला कि ईमेल आईडी को हैक कर लिया गया है। हैकर ने ईमेल आईडी में बैंक के बजाए अपना खाता नंबर डाल रखा था। जांच की गई तो खाता पटियाला की यूको ब्रांच के जसप्रीत सिंह का निकला। बैंक के अनुभाग अधिकारी मनोज कुमार ने जसप्रीत सिंह के खिलाफ इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक अधिकारियों ने बैंक की ईमेल आईडी का पासवर्ड भी बदल दिया है। बैंक के सचिव अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ शक
बैंकों द्वारा अक्सर एक दूसरे से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया जाता है। 50 लाख से कम राशि बहुत कम ली जाती है। बैंक द्वारा केवल 15 लाख रुपये मांगे गए। कम रुपये ट्रांसफर करने की मेल पर लखनऊ के कर्मचारियों को शक हो गया। कर्मचारियों के फोन पर क्रॉस चेकिंग की तो मामले का पता चला।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/