फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   haadse me bjp

हादसे में भाजपा नेता के भतीजे की मौत

Sat, 23 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 23 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
haadse me bjp
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
भावनपुर में शुक्रवार शाम हादसे में भाजपा नेता के भतीजे की मौत हो गई। वह दोस्तों संग मेरठ शहर से सामान खरीदकर बाइक से लौट रहा था। युवक परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे में गुस्साए भाजपाइयों ने साढ़े तीन घंटे किला परीक्षितगढ़ रोड पर जाम लगाया।
विज्ञापन

भावनपुर गांव निवासी स्व. ऋषिपाल का इकलौता बेटा रोहित अपने दोस्त रवि और कृष्ण संग बाइक से मेरठ शहर में कांवड़ का सामान खरीदने आया था। शाम करीब पांच बजे तीनों दोस्त सामान लेकर वापस जा रहे थे। तभी भावनपुर ईदगाह के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि और कृष्ण घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रोहित के चाचा हरवीर पाल भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हैं। हादसे की जानकारी लगते भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, चरणसिंह लिसाड़ी, मनोज शर्मा, परीक्षितगढ़ चेयरमैन टीपू कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़कर पर रखकर परीक्षितगढ़ रोड पर करीब साढ़े तीन जाम लगाया। लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का इकलौता बेटा था रोहित
पिता ऋषिपाल की मौत के बाद रोहित ही परिवार का एकमात्र सहारा था। रोहित बीए की पढ़ाई के साथ साथ मजदूरी करता था। रोहित की दो बहन रीना और रीता की शादी हो चुकी है। रोहित की मौत की खबर मिलते ही छोटी बहन देवी और मां कमलेश बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रोहित बहुत हंसमुख था।

शव से लिपटकर रोई मां बेटी
ग्रामीण मां कमलेश और बहन देवी को घटनास्थल पर ले आए। जहां रोहित का शव सड़क पर रखा था। मां बेटी रोहित के शव से लिपटकर रोने लगीं। मां बार बार कह रही थी रोहित हमें किस के सहारे पर छोड़कर चला गया। एक तू ही तो था, जिसके सहारे से मैं जिंदा थी। तेरा पिता छोड़ गया और अब तू। मुझे भी अपने साथ ले जा।

एसडीएम के आश्वासन पर खुला जाम
जाम लगने की सूचना पर भावनपुर, परीक्षितगढ़, गंगानगर समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद एसडीएम रितु पुनिया मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को शासन से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद दिलाने की बात कहकर जाम खुलवाया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।


हेलमेट नहीं पहना था
पुलिस ने बताया कि रोहित बाइक चला रहा था और उसके दोस्त रवि, कृष्ण पीछे बैठे थे। अज्ञात वाहन का पहिया रोहित के सिर के ऊपर से उतरा है। रोहित अगर हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। अन्य दोनों दोस्तों के पैरों पर पहिया उतरा है। किस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ, पुलिस पता नहीं लगा सकी। कोई डीसीएम बता रहा था तो कोई ट्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed