फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gun factory caught in Kithore, three arrested

किठौर में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
gun factory caught in Kithore, three arrested
किठौर में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

किठौर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव बहरोडा के जंगल में बुधवार को एसओजी और पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ किठौर बृजेश कुमार ने बताया कि काफी समय से बहरोडा में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी की सूचना मिल रही थी। बुधवार सुबह करीब साढे़ चार बजे एसओजी के प्रभारी मनीष विष्ट और थाना प्रभारी किठौर अरविंद मोहन ने सर्विलांस के सहयोग से बहरोडा के जंगल में एक गन्ने के खेत में छापा मारा। वहां अवैध हथियार की फैक्टरी चलती मिली। मौके से मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी अनस उर्फ चुहिया, आशियाना कॉलोनी निवासी बिलाल और बहरोडा निवासी शाहरूख उर्फ सल्लू को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो दर्जन बने और अधबने तमंचे, एक रिवाल्वर, कारतूस तथा उपकरण बरामद हुए। सीओ ने बताया कि अनस शातिर अपराधी है। उस पर लिसाडीगेट, खरखौदा और रेलवे रोड थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

किठौर बना अपराधियों का गढ़
लोगों के अनुसार, किठौर अवैध कारोबार का हब बन गया है। यह पहला मामला नहीं है, जब किठौर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। दूसरी जगहों के अपराधी भी यहां आकर पांव फैला रहे हैं। इससे पहले भी यहां से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के दर्जनों अपराधियों को पुलिस पकड़ कर ले गई है। सट्टा, गोकशी, अवैध असलाह, मिट्टी व रेत खनन, लकडी माफिया का यहां बोलबाला है। लोगों का कहना है कि सख्त कप्तान आने के बाद पहली वार किठौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed