{"_id":"5a293ec64f1c1b95188b8607","slug":"groom-sent-to-jail-these-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह करने आये दूल्हे को हवालात में डाला, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह करने आये दूल्हे को हवालात में डाला, ये रही वजह
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 07 Dec 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाह कर रहे एक दूल्हे को उसकी पहली पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हे के साथ आए बाराती मौके से खिसक गए। शादी के रंग में भंग पड़ने पर लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : बेटी ने पिता-भाई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, घर से भागकर किया था निकाह
विज्ञापन
बुधवार की सुबह थाना झिंझाना के गांव अजीजपुर निवासी बाबू खां का पुत्र इंसार उर्फ लिल्लू बड़गांव क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी निवासी कामिल के यहां बारात लेकर आया था। धूमधाम से सभी बाराती और घराती सुबह चाय नास्ता करने के बाद इंसार उर्फ लिल्लू के निकाह की तैयारी में लगे थे। तभी इंसार की पहली पत्नी नरसीन बड़गांव पुलिस को लेकर गांव नूनाबड़ी आ पहुंची। उसके साथ उसके दो बच्चे भी थे। नरसीन ने बताया कि दूल्हा बना इंसार उर्फ लिल्लू उसका पति है और उसके दो बच्चे सानिया और शोयब भी हैं। आरोप है कि इंसार ने सवा वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। अभी तक कानूनी रूप से उसके तलाक जैसी कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है। वह गैर कानूनी रूप से चोरी छिपे बारात में आठ दस आदमी लेकर दूसरी शादी करने आ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने नसरीन की शिकायत पर इंसार का निकाह रुकवाते हुए आरोपी दूल्हे और बिचौलिये को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। शाम तक दोनों पक्षों के लोग सुलहनामा के लिए थाने पर डटे थे। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यदि सहमति नहीं बनती है तो वे रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/