फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Governor of Bihar speaks on the change in POCSO Act

जानिए, POCSO एक्ट में परिवर्तन पर क्या बोले बिहार के राज्यपाल

Mon, 23 Apr 2018 04:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Apr 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Governor of Bihar speaks on the change in POCSO Act
दीक्षांत समारोह में बोलते बिहार के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उत्तर भारत के पुरुष जानवर हैं, तभी पॉक्सो एक्ट में परिवर्तन की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने कहा, दो दिन पहले जो निर्णय लिया गया, वह बहुत सराहनीय है। ये बातें उन्होंने सुभारती विश्विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने 2 अप्रैल व 10 अप्रैल की घटना पर कहा कि निचले स्तर पर जो नेतृत्व हो रहा है, उस नेतृत्व को करने वाले लोग अज्ञानी और इतिहास को न जानने वाले लोग हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें सरकार को कोई रोल नहीं था। ये वो नेता हैं जिन्हें पूना पैक्ट की जानकारी नहीं, जिसके एक और डॉ. आंबेडकर व दूसरी और समस्त सवर्ण हिंदुओं की और से पंडित मदन मोहन मालवीय के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा पूना पैक्ट भारतीय संविधान का पवित्र दस्तावेज हैं। राज्यपाल ने कहा कि 2 व 10 अप्रैल को जो हुआ वो बहुत निंदनीय घटना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किसी देश को पैसा, इमारतें या बड़ी गाड़ियां विकसित नहीं बनाती, ज्ञान और शिक्षा से व्यक्ति सशक्त होता है। राज्यपाल ने कहा कि देश की बेटियां पढ़ाई, कुश्ती, हॉकी सभी में मैडल ले रही हैं। हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति से लग रहा है कि लोग अपने बेटे को बचाए और बेटों को पढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : राज्यपाल के गांव में तनाव, Facebook पर अपलोड की आपत्तिजनक फोटो

Governor of Bihar speaks on the change in POCSO Act
सुभारती कॉलेज

बता दें कि स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनके आहूजा ने बताया था कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक दीक्षांत में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में 2017 में सुभारती विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों एवं विभागों से उत्तीर्ण 1482 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। 

वहीं दीक्षांत समारोह के मुख्य समन्वयक सुभारती डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव ने बताया था कि 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और 14 छात्र-छात्राओं को विषयों में प्रथम आने पर श्रेष्ठता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत में पीएचडी की 15 और एमफिल की छह डिग्रियां दी जाएंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed