फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good News : your passport will be created in just these days, do here apply

खुशखबरी : सिर्फ इतने दिनों में बन जाएगा आपका पासपोर्ट, यहां करें अप्लाई

Thu, 22 Feb 2018 06:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Feb 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
Good News : your passport will be created in just these days, do here apply
पासपोर्ट सेवा

अगर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल देरी न करें, यहां अप्लाई करने पर आपका पोसपोर्ट महज इतने दिनों में बनकर आपके पास आ जाएगा। जानिए कैसे...

विज्ञापन


मेरठ शहर में 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे पासपोर्ट सेवा केंद्र को लेकर लोगों में उत्साह है। कार्यालय पर बोर्ड लगते ही लोग जानकारी लेने आने लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि पुलिस वेरिफिकेशन में वक्त नहीं लगा तो 30 से 40 दिन के अंदर पासपोर्ट बनकर हाथ में आ जाएगा।
विज्ञापन


कैरियर प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आजकल पासपोर्ट भी एक जरूरत हो गई है। खासतौर से स्टूडेंट्स के लिए। मल्टीनेशनल कंपनियों में तो एप्वाइंटमेंट से पहले पासपोर्ट मांगने लगे हैं। अभी तक 11 जिलों के लोग पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद जाते हैं, लेकिन पब्लिक की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बडे़ शहरों के मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया था। गाजियाबाद पासपोर्ट केंद्र के अंतर्गत आने वाले जिलों में सबसे पहले मेरठ में 23 फरवरी को ये केंद्र खुलने जा रहा है। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नो टेंशन यहीं रिन्युअल हो जाएगा 
सीडीए कार्यालय के पास रहने वाले ले. जेम्स ने कार्यालय के बाहर खडे़ गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय के अफसरों से बात की। कहा सर मेरी पासपोर्ट की रिनुअल डेट निकल गई है, क्या मेरठ से ही उसका रिन्युअल हो जाएगा। अफसरों ने कहा नो टेंशन यहीं से हो जाएगा। आनलाइन आवेदन करना होगा और ऑप्शन में रिनुअल सलेक्ट करना होगा। सदर बाजार के प्रवीण, कैंट की श्रेया सिंह, बबीता और शास्त्री नगर के प्रवीण गर्ग भी शुक्रवार को जानकारी लेने केंद्र पहुंचे।

पढ़ें : झंझट खत्म! पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, यहां करें अप्लाई

आवेदन की त्रुटि भी यहीं ठीक हो जाएगी

Good News : your passport will be created in just these days, do here apply
पासपोर्ट

पासपोर्ट अधिकारियों के अनुसार बेहतर होगा कि अपने प्रमाणपत्र में दर्ज डिटेल ही आवेदन में भरें, लेकिन यदि आपसे कोई जानकारी गलत भरी गई है तो आपके प्रमाण पत्रों से मिलान के बाद उसे सेवा केंद्र में ही ठीक कर लिया जाएगा लेकिन सत्यापन में समय बचाने को बेहतर होगा आवेदन फार्म बहुत सतर्कता से भरें।

विदेश मंत्रालय मंगलवार से इलेक्ट्रानिक क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (ईक्यूएमएस) सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए पासपोर्ट आवेदक विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट ww.passportindia.gov.in पर अपनी लॉग इन आईडी से पूछताछ से अपना एप्वाइंटमेंट लेना होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed