{"_id":"5de124378ebc3e54985791f1","slug":"girlfriend-tries-to-commit-suicide-after-being-cheated-in-love-from-his-boyfriend-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्रेम जाल में फंस गई छात्रा, धोखा मिलने पर जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्रेम जाल में फंस गई छात्रा, धोखा मिलने पर जान देने की कोशिश
Fri, 29 Nov 2019 07:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Nov 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक के प्रेम में फंसी युवती को उसके प्रेमी ने धोखा दे दिया। हताश होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। लेकिन दो छात्रों ने उसे समय रहते बचा लिया।
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत की रहने वाली एक युवती का मुजफ्फरनगर में रहने वाले एक युवक के साथ छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग फेसबुक से शुरू हुआ था। इस बीच युवती का प्रेमी दो-तीन बार उससे बड़ौत में मिलने भी आया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का भी मन बना लिया। युवती भी अपने प्रेमी की झांसे में आ गई और घर छोड़कर दो दिन पहले भाग निकली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये है बैंक कैशियर की अधूरी प्रेम कहानी... फिर नई नवेली दुल्हन के मर्डर की रच डाली खौफनाक साजिश
विज्ञापन
युवक ने इस युवती को मुजफ्फरनगर में ही अपने मित्र के किराए पर लिए गए कमरे पर एक दिन रखा। लेकिन प्रेमी युवती को बड़ौत में छोड़कर चंपत हो गया। घंटों तक युवक को तलाशने के बाद जब युवती को लगा कि उसके प्रेमी ने धोखा किया है तो वह गुराना रोड रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। यहां पर युवती ने दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद दो छात्रों ने किसी तरह युवती को खींचकर बचा लिया।
इसके बाद में लोगों के पूछने पर युवती ने आपबीती सुनाई। काफी समझाकर लोगों ने युवती को उसके घर के लिए रवाना कर दिया। युवती बड़ौत के ही एक निजी कॉलेज में बीकॉम की छात्रा भी है। वहीं, रेलवे और स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/