{"_id":"5efcc742765b39198b3dacdc","slug":"girl-protest-in-front-of-his-lovers-house-beaten-by-boys-family-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: शादी टूटने से आहत युवती ने किया हंगामा, युवक के परिजनों ने कर डाली पिटाई, घर के बाहर धरना देकर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: शादी टूटने से आहत युवती ने किया हंगामा, युवक के परिजनों ने कर डाली पिटाई, घर के बाहर धरना देकर बैठी
Wed, 01 Jul 2020 10:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:56 PM IST
सार
बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को शादी का रिश्ता टूटने से आहत एक युवती ने युवक के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया -
विज्ञापन
girl
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को शादी का रिश्ता टूटने से आहत एक युवती ने युवक के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। युवक के गुस्साए परिजनों ने युवती की पिटाई कर दी, जिसके बाद वह घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह युवक के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
नगर निवासी एक युवक की शादी रुड़की के सुनहरी रोड निवासी एक युवती से तय हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि रिश्ता पक्का होने के कुछ दिन बाद दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इसके बाद वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता न होने पर मामला कोर्ट में पहुंच गया।
विज्ञापन
मंगलवार को युवती के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस से मामले में सुलह करवाने की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार को थाने बुलाया था। शादी टूटने से आहत युवती बुधवार को अकेले ही नूरपुर पहुंच गई। वह लड़के वालों के घर पहुंची और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामे से गुस्साए युवक के परिजनों ने युवती की पिटाई कर दी। इसके बाद युवती उनके घर के बाहर धरना देकर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ गई। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।