{"_id":"64eb180a4f2075f16000a755","slug":"girl-molested-by-two-when-she-went-to-field-to-take-clay-case-filed-against-two-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में खेत से मिट्टी लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में खेत से मिट्टी लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 27 Aug 2023 03:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:01 PM IST
सार
सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत में मिट्टी लेने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जयपुर में युवती से रेप का प्रयास
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत में मिट्टी लेने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट भी की गई जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी किशोरी किसी कार्य के लिए खेत से मिट्टी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की गई, जिसमे में वह घायल हो गई। जैसे तैसे अपने घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: 20 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार सरार्फ को पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
वहीं परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद किशोरी को जिला चिकित्सालय में मेडिकल के लिए भेजा गया।
वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी है।