फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police arrested absconding Saraf from Dehradun in 20 crore fraud case

Meerut: 20 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार सरार्फ को पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Aug 2023 02:14 PM IST
सार

200 से ज्यादा लोगों के साथ 20 करोड़ की हेराफेरी कर फरार हुए सरार्फ को एसओजी ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी सर्राफ की गिरफ्तारी की सूचना पर पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घेराव किया।

विज्ञापन
Meerut: Police arrested absconding Saraf from Dehradun in 20 crore fraud case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा पुलिस व एसओजी की टीम ने गोल्ड हॉलमार्क लगाने के नाम पर लगभग 200 लोगों के साथ 20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी सर्राफ विनीत वालिया को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पर सैकड़ो पीड़ित लोग थाने पहुंचे। पीड़ित लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा- बुझाकर  लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सदनपुरी निवासी विनीत वालिया की गुरु नानक बाजार में बाबा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सपा नेत्री नेहा गौड़ ने लगभग एक हफ्तेपुर थाने पर तैयारी देते हुए बताया था कि विनोद मालिया ने लगभग 200 लोगों से हॉलमार्क लगाने के नाम पर गोल्ड ले लिया था। वहीं कुछ लोगों से गोल्ड बनाने के नाम पर एडवांस में पैसे ले लिए थे। आरोपी ने लगभग पीड़ितों से 20 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।

विज्ञापन

आरोपी रातों-रात अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था। इसके बाद पीड़ितों के होश उड़ गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया था।

पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन आरोपी लगातार भाग रहा था। दो दिन पूर्व एसपी सिटी पीयूष सिंह ने एसओजी का गठन किया था।

शनिवार रात पुलिस ने आरोपी सर्राफ को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पर पीड़ित लोग थाने पहुंच।

पीड़ित लोगों ने आरोपी से मिलने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीड़ित लोगों को आरोपी से नहीं मिलने दिया। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा कर दिया। लेकिन पुलिस ने पीड़ित लोगों को समझाकर शांत कर दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed